सोनिया गांधी को नसों के जरिए दी जा रही दवा, बुखार और इन्फेक्शन के बाद अब हालत नॉर्मल, डॉक्टरों ने दिया अपडेट


होमताजा खबरDelhi

सोनिया गांधी को नसों के जरिए दी जा रही दवा, बुखार-इन्फेक्शन के बाद अब नॉर्मल

Last Updated:

डॉक्टरों ने कहा कि एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को अभी कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है. अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनके डिस्चार्ज पर फाइनल फैसला लेगा. सोनिया गांधी अब पूरी तरह से स्वस्थ और नॉर्मल हैं. उन्हें कुछ और दिनों तक एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती रहेंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डॉक्टरों की एक टीम सोनिया गांधी की निगरानी कर रही है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत में ‘शानदार सुधार’ हुआ है और अब वह ‘पूरी तरह से सामान्य’ हैं तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है. डॉक्टरों ने सोमवार को यह जानकारी दी. बुखार आने के बाद उन्हें 24 मार्च को रात करीब 10.22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी को अब भी नसों के माध्यम से एंटीबायोटिक दवा दी जा रही हैं, जो कुछ और दिनों तक जारी रहेंगी, हालांकि उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी संकेतक सामान्य सीमा के भीतर हैं. उन्होंने कहा, ‘मरीज और इलाज करने वाले डॉक्टर से चर्चा के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया जाएगा. अन्यथा, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.’

डॉक्टरों ने बताया कि उनका ‘सिस्टमेटिक इंफेक्शन’ का इलाज किया रहा है और एंटीबायोटिक दवाओं का उन पर अच्छा असर हो रहा है. वह सीनियर डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है. एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img