बंगाल में कांग्रेस ने उतारे 284 उम्मीदवार, ममता वाली सीट से लड़ेंगे ये दिग्गज
Last Updated:
Congress West Bengal Election Candidate List 2026 : कांग्रेस पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने 284 उम्मीदवारों की पहली बड़ी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने अनुभवी चेहरों और युवाओं के मिश्रण के साथ ‘ममता के गढ़’ में सेंध लगाने की तैयारी की है. जानें कांग्रेस की इस लिस्ट में पूर्व सांसद से लेकर पूर्व विधायक और मंत्री कहां से लड़ेंगे चुनाव. ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने मैदान में किसने उतारा है?
पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने जारी की पहली सूची.
नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित एक आधिकारिक विज्ञप्ति में राज्य की 284 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है . 29 मार्च 2026 को जारी इस सूची में पार्टी ने उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक अपने सभी मजबूत गढ़ों को बचाने और नए क्षेत्रों में विस्तार करने की रणनीति अपनाई है.
बंगाल की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली भवानीपुर, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती रही हैं, वहां कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद (Pradip Prasad) को अपना प्रत्याशी बनाया है . पार्टी ने इस सीट पर एक स्थानीय चेहरे पर भरोसा जताया है ताकि टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व को कड़ी टक्कर दी जा सके.
पश्चिम बंगाल चुनाव में कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट.
अधीर रंजन और मौसम नूर जैसे बड़े नाम मैदान में
कांग्रेस ने अपने सबसे कद्दावर नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को उनके पारंपरिक क्षेत्र बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है . वहीं, मालदा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मौसम नूर को मालतीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है .
कांग्रेस सूची के 20 प्रमुख चेहरे और उनके क्षेत्र:
अधीर रंजन चौधरी: बहरामपुर.
मौसम नूर: मालतीपुर.
मोहित सेनगुप्ता: रायगंज.
अब्दुल रेज्जाक मोल्ला: जलांगी.
अली इमरान रम्ज़ (विक्टर): चकुलिया.
रोहन मित्रा: बालीगंज.
प्रदीप प्रसाद: भवानीपुर (ममता बनर्जी का क्षेत्र).
सुब्रत मुखर्जी: उत्तरपाड़ा.
नेपाल चंद्र महतो: बाघमुंडी.
मिलटन रशीद: हंसन.
मोस्ताक आलम: हरिश्चंद्रपुर.
असिफ मेहबूब: चंचल.
सैयम चौधरी: मोथाबाड़ी.
मुरलीधर घोष : आमडंगा.
अशोक भट्टाचार्य (राजा): नोआपारा.
अमिताब सरकार: माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (SC).
मसूद आलम: इंग्लिश बाजार.
जोयदेव घोष: खरदाहा.
अमिताभ भट्टाचार्य: पूर्वस्थली उत्तर.
सपन मोइत्रा : दम दम उत्तर.
Out of 294 Assembly seats, Congress releases a list of 284 candidates for the West Bengal Assembly Elections
Adhir Ranjan Chowdhury to contest Assembly Polls from Baharmpur Assembly Constituency. Mausam Noor from Malatipur pic.twitter.com/LI9HnYnYZ9





