मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच बढ़ी चिंता
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच UAE पहले ही ईरान की ओर से कई मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है, जिनका असर एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं जैसे अहम ढांचों पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है। हालांकि इनमें से अधिकांश को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया।
इस हमलों की श्रृंखला के कारण खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय केंद्र में हवाई यात्रा बार-बार प्रभावित हुई है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से 6 मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी शामिल हैं। सैन्यकर्मियों की मौत तकनीकी खराबी के कारण हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में हुई थी।





