Bandh Baretha Wildlife Sanctuary : भरतपुर जिले के बंध बारैठा वन्यजीव अभयारण्य से एक बेहद खास और रोमांचक खबर सामने आई है, जहां दुर्लभ वन्यजीव कैरकल (स्याहगोश) पहली बार कैमरा ट्रैप में कैद हुआ है. वन विभाग ने इसकी पुष्टि करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ा संकेत माना है. यह वही जीव है जिसे ‘जंगल का भूत’ कहा जाता है, क्योंकि यह बहुत कम नजर आता है और बेहद फुर्तीला होता है. बताया जा रहा है कि तेंदुए की निगरानी के दौरान लगाए गए कैमरों में यह दुर्लभ दृश्य कैद हुआ. इससे पहले इसकी मौजूदगी केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान तक ही सीमित थी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दुर्लभ जीव का दिखना क्षेत्र में बेहतर होते पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का मजबूत संकेत है, जो संरक्षण प्रयासों को नई दिशा देगा.





