FBI देगी ₹90000000, बस ढूंढना होगा इस शख्स को, पत्नी को मारकर हुआ है फरार


Last Updated:

America News: अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने भारतीय मूल के भगोड़े आरोपी भद्रेश कुमार पटेल को पकड़ने के लिए इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर (लगभग ₹90000000) कर दिया है. उस पर 2015 में मैरीलैंड की एक डोनट शॉप में अपनी पत्नी पलक पटेल की हत्या का आरोप है. FBI ने उसे ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ की सूची में शामिल किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जांच अधिकारियों के मुताबिक हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. (फाइल फोटो Reuters)

America News: अमेरिका में क्राइम की हैरान कर देने वाली घटनाएं घटती हैं. और अमेरिका की सबसे बड़ी जांच एजेंसी एफबीआई इसे रोकने के लिए काम करती है. इस बार भी ऐसी ही एक घटना सुर्खियों में हैं. दरअसल FBI ने एक भारतीय मूल के भगोड़े आरोपी को पकड़ने के लिए इनाम की राशि में बड़ा इजाफा किया है. अब इस आरोपी के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले को करीब 10 लाख डॉलर यानी लगभग 9 करोड़ रुपए तक का इनाम मिलेगा. यह आरोपी अपनी ही पत्नी की हत्या के आरोप में पिछले कई सालों से फरार है. एफबीआई ने इसे अपनी ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ यानी सबसे खतरनाक वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया हुआ है.

यह मामला साल 2015 का है, जब अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में एक डोनट शॉप के अंदर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जांच में सामने आया कि हत्या का आरोप महिला के पति पर है, जो घटना के बाद अचानक गायब हो गया. पुलिस और एफबीआई पिछले कई वर्षों से उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आया है. इसी वजह से अब एजेंसी ने इनाम की राशि को बढ़ाकर 10 लाख डॉलर कर दिया है ताकि आरोपी तक पहुंचने में मदद मिल सके.





Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img