भीषण गर्मी में शरीर को रखे कूल और एनर्जी से भरपूर, ट्रेंड में है ये देसी सुपर ड्रिंक


Last Updated:

Health Tips: गर्मी में राहत पाने के लिए एक खास सुपर ड्रिंक घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है. इसे आप हफ्ते भर तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसके लिए बादाम (भीगे हुए), कद्दू और तरबूज के बीज, सौंफ और मिश्री को अच्छे से पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें.

सतना. भीषण गर्मी के बीच जहां लोग राहत के लिए बाजार में मिलने वाले ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हैं, वहीं अब देसी और प्राकृतिक सुपर ड्रिंक एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहे हैं. खासकर बघेलखंड क्षेत्र में घर पर तैयार किए जाने वाले ये हेल्थ ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं बल्कि पोषण से भरपूर होने के कारण सेहत को भी मजबूत बनाते हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर सही समय और सही तरीके से इनका सेवन किया जाए, तो यह गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन और पाचन संबंधी समस्याओं से बचाने में बेहद कारगर साबित हो सकते हैं. लोकल 18 से बातचीत में सतना निवासी डायटिशियन ममता पांडे ने बताया कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए प्राकृतिक और घरेलू पेय सबसे सुरक्षित और असरदार होते हैं. बेल का शर्बत, सत्तू का घोल और आम का पना जैसे पारंपरिक पेय लंबे समय से भारतीय खानपान का हिस्सा रहे हैं और आज भी उतने ही फायदेमंद हैं.

उन्होंने कहा कि इन पेय पदार्थों में प्राकृतिक मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, बाजार में मिलने वाले कार्बोनेटेड और पैकेज्ड ड्रिंक्स में प्रिजर्वेटिव्स और अतिरिक्त शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ठंडक देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए गर्मियों में जितना हो सके घर पर बने पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए.

घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी सुपर ड्रिंक्स
गर्मी में राहत पाने के लिए एक खास सुपर ड्रिंक घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है, जिसे आप हफ्ते भर तक स्टोर भी कर सकते हैं. इसके लिए भिगोए हुए बादाम, कद्दू के बीज, तरबूज के बीज, सौंफ और मिश्री को अच्छे से पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें. इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में सुरक्षित रखा जा सकता है. जब भी आपको जरूरत हो, एक गिलास ठंडे पानी या दूध में एक चम्मच यह पाउडर मिलाकर सेवन करें. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है. यह ड्रिंक प्रोटीन, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जो दिनभर शरीर को एनर्जी देता है.

लू और पेट की समस्याओं में भी कारगर
यह देसी सुपर ड्रिंक गर्मियों में होने वाली आम समस्याओं जैसे लू लगना, पेट में जलन, गैस और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. सौंफ और मिश्री शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं जबकि बीज और ड्राईफ्रूट्स शरीर को आवश्यक पोषण देते हैं. यही वजह है कि यह ड्रिंक न सिर्फ एक रिफ्रेशमेंट है बल्कि एक हेल्थ बूस्टर के रूप में भी काम करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी है और इसके लिए प्राकृतिक पेय पदार्थ सबसे बेहतर विकल्प होते हैं. नियमित रूप से इस तरह के घरेलू ड्रिंक्स का सेवन करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि गर्मी के असर को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है.

बाजार में मिलने वाले ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
आज के समय में लोग तेजी से इंस्टैंट और पैकेज्ड ड्रिंक्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं लेकिन इनके अधिक सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है. इनमें मौजूद हाई शुगर और केमिकल्स शरीर की सेहत पर नकारात्मक असर डालते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम पारंपरिक और प्राकृतिक विकल्पों को अपनाएं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img