इस दौरान जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हर जगह लोग भयभीत हैं। अगर कोई सरकार की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी कर दे, तो दिन ढलने से पहले ही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंच जाएगी। सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले मीडिया संस्थानों को खतरा है।’’
मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हमने देखा है कि जब भी वह मीडिया से बात करते हैं, तो वह अपनी पार्टी की तुलना में हमारी पार्टी पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। मेरा सुझाव है कि वे अपने भीतर भी एक नजर डालें, क्योंकि बीजेपी पहले ही दो गुटों में बंट चुकी है- एक है बीजेपी (हिमंत विश्व शर्मा गुट) और दूसरा है ‘असली’ बीजेपी।’’





