IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो की ‘फुल इमरजेंसी’ लैंडिंग, फायर ब्रिगेड-एंबुलेंस थी तैयार, 161 यात्री थे सवार


सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा खतरा

आपातकालीन इंतजामों के बीच विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के समय रनवे पर पहले से ही दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दी गई थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

तकनीकी खराबी की जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी की आशंका के कारण आपात स्थिति घोषित की गई थी। सभी संबंधित एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। विमान की तकनीकी टीम अब इसकी गहन जांच कर रही है, जिससे खराबी की वास्तविक वजह और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सके।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img