रिफाइंड ऑयल में तल रही पूड़ी? स्किन और बालों के लिए क्यों है खतरे की घंटी, जानिए डॉक्टर की राय


Last Updated:

बदलते खानपान के साथ रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल घरों में आम हो गया है. हालांकि यह खाना बनाने में सुविधाजनक है, लेकिन लंबे समय तक इसका सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. चिकित्सक बताते हैं कि रोजाना रिफाइंड ऑयल में बनी पूड़ी, परांठा और सब्जी खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, हार्ट की समस्याएं और स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. बेहतर स्वास्थ्य के लिए रिफाइंड ऑयल की जगह सरसों का तेल, शुद्ध घी या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए.

बदलते समय के साथ लोगों के खानपान और रहन-सहन में काफी बदलाव आ गया है. पुराने समय में खाने में सरसों का तेल या शुद्ध देशी घी इस्तेमाल होता था, जबकि आज अधिकतर लोग रिफाइंड ऑयल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन रिफाइंड ऑयल में बना खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. कई बार रिफाइंड ऑयल में बनी पूड़ी खाने से पेट खराब होने की समस्या भी होती है. चिकित्सक रिफाइंड की जगह तेल, घी या ऑलिव ऑयल इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.

सेहत

रिफाइंड ऑयल में बनी पूड़ी खाने से सेहत पर कई विपरीत असर पड़ते हैं. चिकित्सक बताते हैं कि लंबे समय तक इसके सेवन से शरीर में कई तरह के प्रोटीन की कमी होने लगती है. उन्होंने कहा कि जब शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगेगी, तो इंसान बीमार होने लगेगा. इसलिए जितना हो सके, इस ऑयल से बचना चाहिए.

नुकसान

रिफाइंड ऑयल में बनी सब्जी या पूड़ी के सेवन से स्किन संबंधित कई समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं. चिकित्सक बताते हैं कि अधिक मात्रा में या रोज़ाना इसके सेवन से शरीर में मौजूद जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है. उन्होंने बताया कि रिफाइंड ऑयल बनाने की प्रक्रिया के दौरान इसमें से न केवल गंध बल्कि इसकी प्राकृतिक चिकनाई भी निकाल दी जाती है. डॉ. के अनुसार, ऐसे तेल का लगातार इस्तेमाल त्वचा संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है, जैसे झुर्रियां, रूखापन और मुंहासे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नुकसान

रिफाइंड ऑयल से बना खाना खाने से हार्ट संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं. अधिक या रोज़ाना सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है. चिकित्सक बताते हैं कि जो लोग अपने रोजाना खाने में रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, उनके शरीर में एचडीएल यानी हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन पर्याप्त मात्रा में नहीं बन पाता, जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं.

नुकसान

रिफाइंड ऑयल मोटापे को भी बढ़ावा देता है. जो लोग मोटापे या फैटी लिवर से ग्रसित हैं, उन्हें रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. चिकित्सक बताते हैं कि बदलते खानपान के कारण मोटापा बढ़ रहा है और हर व्यक्ति इससे प्रभावित हो रहा है. इस सब से बचने के लिए हेल्दी फूड का सेवन जरूरी है, और इसके लिए सबसे पहले अपने खाने से रिफाइंड ऑयल को हटाना होगा.

नुकसान

रिफाइंड ऑयल के रोज़ाना सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी देखने को मिलती है. चिकित्सक बताते हैं कि आजकल हर घर की किचन में रिफाइंड ऑयल आम हो गया है. लोग पूड़ी, परांठा और सब्जी तक इसी ऑयल में बनाते हैं, जिससे धीरे-धीरे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए रिफाइंड ऑयल को त्याग कर सरसों का तेल, शुद्ध घी या ऑलिव ऑयल का ही इस्तेमाल करना चाहिए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img