Trump Live TV Flirting | Who is Dana Perino | Trump Iran Interview | ट्रंप फीमेल एंकर फ्लर्टिंग | डाना पेरिनो


होमदुनियाअमेरिका

‘तुम पहले से ज्यादा सुंदर हो गई’, कौन है वो महिला जिसे देख ट्रंप भूले मर्यादा

Last Updated:

मिडिल ईस्ट में जारी महायुद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर फीमेल एंकर के साथ फ्लर्ट करते दिखाई दिए. इस बार वो फॉक्स न्यूज एंकर डाना पेरिनो के साथ पुराने दिन याद करते हुए दिखाई दिए. ट्रंप से सवाल पूछा गया था ईरान पर लेकिन वो भटक गए और डाना को याद दिलाते दिखे कि कैसे वो उनके साथ एक वक्त पर लंच पर गए थे और ट्रंप ईरान पर जवाब देने से पहले एंकर की खूबसूरती की तारीफ करते दिखाई दिए. ये सब सुनकर डाना भी हैरान रह गईं.

फॉक्स न्यूज के शो में एंकर डाना पेरिनो ने ईरान में मची तबाही, इंटरनेट शटडाउन और वहां आम लोगों के पास खाने-पीने की कमी पर सवाल पूछा, तो राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब देने के बजाय लाइव टीवी पर राष्ट्रपति पद की मर्यादा भूल गए और एंकर की उनकी खूबसूरती की करना शुरू कर दिया.

79 वर्षीय ट्रंप ने 53 वर्षीय डाना से कहा, ‘मुझे यह कहने की इजाजत नहीं है क्योंकि इससे मेरा राजनीतिक करियर खत्म हो सकता है, लेकिन तुम पहले से भी ज्यादा सुंदर लग रही हो. मुझे नहीं पता तुम क्या कर रही हो’.

ट्रंप ने सवाल को पूरी तरह घुमाते हुए डाना को याद दिलाया कि सालों पहले उन्होंने ‘ट्रंप टॉवर’ के बेसमेंट में एक साथ लंच किया था. उन्होंने कहा कि तब से लेकर अब तक डाना बिल्कुल नहीं बदली हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डाना पेरिनो कोई साधारण पत्रकार नहीं हैं. वह पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू. बुश के कार्यकाल (2007-2009) में व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी रह चुकी हैं. वह इस शक्तिशाली पद को संभालने वाली दूसरी महिला थीं.

डाना पेरिनो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फॉलोवर्स को लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी टिप्स देती रहती हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट ट्रंप की पॉलिसीज के पॉजिटिव प्रमोशन से भरा हुआ है.

डाना फॉक्स न्यूज की एक दिग्गज एंकर और राजनीतिक विश्लेषक हैं. उन्होंने ‘And the Good News Is…’ जैसी बेस्टसेलर किताबें भी लिखी हैं. उनके पति पीटर मैकमोहन एक सफल ब्रिटिश बिजनेसमैन हैं.

जहां ट्रंप ने अपनी पसंदीदा एंकर डाना की तारीफ की, वहीं वे अपने आलोचकों के प्रति बेहद सख्त रहते हैं. हाल ही में उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स की केटी रोजर्स को बदसूरत और ब्लूमबर्ग की कैथरीन लुसी को पिगी (Piggy) कहकर अपमानित किया था.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img