6 Offbeat Monsoon Place In India: बारिश में घूमने के लिए ये हैं भारत की 6 ऑफबीट जगहें, जहां हर तरफ दिखेगी आपको जन्नत जैसी हरियाली!


6 Offbeat Monsoon Place In India: बारिश का मौसम के आते ही भारत के कई हिस्से प्रकृति की हरी-भरी चादर से ढंक जाते हैं. अगर आप इस बारिश के मौसम में मनाली या शिमला जैसे भीड़-भाड़ वाले और मशहूर हिल स्टेशनों से दूर, किसी शांत और खूबसूरत जगह पर समय बिताना चाहते हैं, तो ऑफबीट डेस्टिनेशन आपके लिए सबसे अच्छे विकल्प हो सकता हैं. पहाड़ों से गिरते झरने, हल्की-हल्की फुहारें और चारों तरफ फैली मखमली हरियाली इन जगहों को सचमुच स्वर्ग जैसा बना देती है. आइए जानते हैं भारत की ऐसी ही 6 ऑफबीट जगहों के बारे में, जो मानसून के मौसम में घूमने के लिए बेस्ट हैं…

मावलिननॉन्ग, मेघालय
शिलोंग और चेरापूंजी के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन मॉनसून के दौरान मेघालय का मावलिननॉन्ग गांव देखने लायक होता है. इसे ‘एशिया का सबसे साफ़-सुथरा गांव’ कहा जाता है. बारिश के मौसम में, ‘लिविंग रूट ब्रिज’ (पेड़ों की जड़ों से बने पुल) और आस-पास की हरियाली ऐसा माहौल बनाती है जैसे किसी परीलोक में आ गए हों.

अंबोली, महाराष्ट्र
पश्चिमी घाट में बसा अंबोली, महाराष्ट्र का एक अछूता और बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां बहुत ज़्यादा बारिश होती है, इसलिए इसे अक्सर ‘महाराष्ट्र का चेरापूंजी’ कहा जाता है. मानसून के दौरान, पूरा इलाका घनी धुंध और अनगिनत झरनों से घिरा रहता है. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

ज़िरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अगर आप नॉर्थ-ईस्ट की शांति और असली खूबसूरती का अनुभव करना चाहते हैं, तो ज़िरो वैली घूमने का प्लान बनाएं. यह घाटी अपने चीड़ के जंगलों और धान के खेतों के लिए मशहूर है. बारिश के मौसम में, धुंध से ढके पहाड़ और हरे-भरे खेत मिलकर एक शानदार और मनमोहक नज़ारा बनाते हैं.

वागामोन, केरल
मुन्नार की भीड़-भाड़ से दूर, केरल का वागामोन एक शांत और जादुई हिल स्टेशन है. यहां के चीड़ के जंगल, हरे-भरे घास के मैदान और चाय के बागान बेहद खूबसूरत हैं। जब चाय की पत्तियों पर बारिश की बूंदें गिरती हैं, तो पूरी घाटी एक हल्की खुशबू और गहरे हरे रंग से भर जाती है.

तीर्थन वैली, हिमाचल प्रदेश
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के पास स्थित तीर्थन वैली पहाड़ों में शांति चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन जगह है. यह इलाका अपने पारंपरिक लकड़ी के घरों और सेब के बागों के लिए मशहूर है. मानसून के दौरान, तीर्थन नदी का तेज़ बहाव देखने लायक होता है.

मांडू, मध्य प्रदेश
अगर आप इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम देखना चाहते हैं, तो बारिश के मौसम में मध्य प्रदेश के मांडू ज़रूर जाएं. ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ के नाम से मशहूर यह जगह रानी रूपमती और बाज़ बहादुर की प्रेम कहानी के लिए जानी जाती है. मॉनसून के दौरान, यहां के पुराने महल, किले और झीलें हरी-भरी घाटियों से घिर जाती हैं, जिससे इस ऐतिहासिक जगह की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img