होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगें हटाई गईं
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि उन्हें अमेरिकी नौसेना ने जानकारी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में मौजूद सभी माइंस हटा दी गई हैं या विस्फोट कर निष्क्रिय कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी स्पेस फोर्स स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के “हर इंच” पर नजर रख रही है।
ट्रंप ने यह भी दावा किया कि स्पेस फोर्स ईरान के पिकऐक्स माउंटेन और पहले से नष्ट किए जा चुके तीन अन्य परमाणु स्थलों की भी निगरानी कर रही है। ट्रंप ने कहा कि माइंस बिछाने के मामले में अमेरिका की “जीरो टॉलरेंस” नीति पूरी तरह लागू है और किसी भी नई कोशिश पर तत्काल सैन्य कार्रवाई की जाएगी।




