28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए संयुक्त हमलों से पहले ही ईरानी मुद्रा दबाव में थी। इसके बाद लगभग छह महीने से जारी संघर्ष ने देश की अर्थव्यवस्था पर और अधिक बोझ डाला है, जिससे रियाल लगातार नए निचले स्तर पर पहुंचता जा रहा है।
अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोमवार को ईरान के लिए ‘आर्थिक डी-डे’ की चेतावनी दी। उन्होंने दुनिया भर में ईरान के वित्तीय संबंधों को निशाना बनाने वाले कदमों को ‘ईरान के खिलाफ आर्थिक हमला’ बताया।
ट्रेजरी डिपार्टमेंट के अनुसार, नए प्रतिबंध पांच प्रमुख क्षेत्रों डिजिटल एसेट्स, टेक्नोलॉजी, सोना, एविएशन और शिपिंग को निशाना बनाते हैं।
इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका को ईरान के प्रति अपना रवैया और नीति बदलनी चाहिए।




