नैनीताल-मसूरी भूल जाएंगे! भारत के इस मिनी स्विट्जरलैंड में मिलेगा असली सुकून, यहां के बर्फीले नजारे जीत लेंगे दिल


X

नैनीताल-मसूरी भूल जाएंगे! भारत के इस मिनी स्विट्जरलैंड में मिलेगा असली सुकून

 

arw img

Hill Station Kausani Visit: अगर आप नैनीताल और मसूरी की भीड़भाड़ से दूर शांति की तलाश में हैं, तो बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है. ‘भारत का स्विट्ज़रलैंड’ कहे जाने वाले इस हिल स्टेशन से नंदा देवी, त्रिशूल और पंचाचूली जैसी बर्फीली चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है. स्थानीय जानकार उमेश शाह के अनुसार, यहां घूमने के लिए मार्च से जून और अक्टूबर से फरवरी का समय सबसे सटीक है, जबकि मानसून में यात्रा से बचना चाहिए. कौसानी में आप महात्मा गांधी की यादों से जुड़े अनासक्ति आश्रम में सूर्योदय का आनंद ले सकते हैं, चाय के बागानों की हरियाली देख सकते हैं या रुद्रधारी जलप्रपात तक रोमांचक ट्रैकिंग कर सकते हैं. साथ ही, पास में स्थित बैजनाथ मंदिर अपनी प्राचीन वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. काठगोदाम रेलवे स्टेशन से करीब 140 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img