भूल जाओगे पेप्सी-कोला…भीषण गर्मी में जौ के पानी का कोई तोड़ नहीं, वजन घटाने में भी बेजोड़


Last Updated:

Barley Water Benefits : भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, पेट खराब होना और बार-बार दस्त लगने जैसी समस्याएं आम हैं. इससे बचने के लिए जौ का पानी का आ सकता है, जिसे हमारे बुजुर्ग वर्षों से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. लोकल 18 से अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी शर्मा बताती हैं कि इसे किडनी स्टोन, पेशाब में जलन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों में भी सहायक पेय के रूप में दिया जाता है.

अंबाला. भीषण गर्मी के मौसम में शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने से पानी और आवश्यक खनिजों की कमी होने लगती है. इसका परिणाम डिहाइड्रेशन, थकान, चक्कर आना, पेट खराब होना और बार-बार दस्त लगने जैसी समस्याओं के रूप में सामने आता है. ऐसे समय में शरीर को ठंडक देने और ऊर्जा बनाए रखने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होते हैं. इन्हीं में से एक है जौ का पानी है, जिसे हमारे बुजुर्ग वर्षों से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में इस्तेमाल करते आ रहे हैं. यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि पाचन को मजबूत बनाने और कई रोगों में राहत पहुंचाने में भी सहायक माना जाता है.

लोकल 18 से अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में की आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. मीनाक्षी शर्मा बताती हैं कि जौ का पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी हो सकता है. इसे किडनी स्टोन, पेशाब में जलन, यूरिन इंफेक्शन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्थितियों में सहायक पेय के रूप में दिया जाता है. यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने, पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. गर्मियों में इसका नियमित सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाने में सहायक हो सकता है.

रोटी से सत्तू तक

डॉ. मीनाक्षी कहती हैं कि जौ के पानी में मौजूद कण कोलेस्ट्रॉल के साथ शुगर को कंट्रोल करते हैं. जौ का इस्तेमाल रोटी, दलिया और सत्तू के रूप में भी किया जाता है. जौ का पानी वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए भी उपयोगी है. इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. यह मेटाबॉलिज्म को सक्रिय बनाकर शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम करने में मदद करता है.

कैसे बनाएं

जौ का पानी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए दो चम्मच जौ को एक गिलास पानी में डालकर लगभग एक घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद पानी छान लें. फिर स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाया जा सकता है. चाहें तो इसे ठंडा करके पिएं. गर्मियों में दिन में एक से दो गिलास जौ का पानी शरीर को तरोताजा रखने के लिए पर्याप्त है. हालांकि, यदि डिहाइड्रेशन के लक्षण गंभीर हों, लगातार दस्त या उल्टी हो रही हो या अत्यधिक कमजोरी महसूस हो रही हो, तो घरेलू उपचार के बजाय तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img