भीषण गर्मी में सुकून का सीक्रेट ठिकाना! सुल्तानपुर का ये ‘नमो वन’ क्यों बन रहा है सबकी पहली पसंद?


Last Updated:

Sultanpur News: सुल्तानपुर के आपको ऐसे नमो वन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप तालाब, पानी, पेड़-पौधे, फूल आदि की छाया में बैठकर शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं. आइए जानते हैं कहां है नमोवन और इससे एक लाख की आबादी को किस तरह से फायदा होने वाला है.

सुल्तानपुर: गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. तेज धूप की वजह से लोग अब काले चश्मे और गमछा आदि का इस्तेमाल करना शुरू कर दिए हैं. ऐसे में अगर इस भीषण गर्मी में आप शांति और सुकून ढूंढना चाहते हैं और प्राकृतिक माहौल का आनंद लेना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं सुल्तानपुर के ऐसे नमो वन के बारे में, जहां पर आप तालाब, पानी, पेड़-पौधे, फूल आदि की छाया में बैठकर शांति और सुकून के पल बिता सकते हैं. आइए जानते हैं कहां है नमोवन और इससे एक लाख की आबादी को किस तरह से फायदा होने वाला है.

ये हैं सुविधाएं
अगर आप भी इस नमोवन में गर्मी के मौसम में आना चाहते हैं, तो यह एक पिकनिक स्पॉट की तरह भी आपको अनुभव कराएगा, क्योंकि यहां पर कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो आपको प्रकृति से जोड़कर रखेंगी और आप शांति और सुकून महसूस कर पाएंगे. यहां पर आपको बैठने के लिए सीट, रंग-बिरंगे फूल और तालाब में पानी का आनंद मिल सकेगा. इसके साथ ही यहां पर छायादार वृक्ष लगाए गए हैं, जो अपनी सुंदर आकृति और हरियाली से लोगों को मनमोहित कर लेते हैं.

अभी किया जा रहा डेवलप
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने लोकल 18 से कहा कि नमोवन सुल्तानपुर का एक बेहतर पार्क बनकर उभरेगा. यह सुल्तानपुर के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इसे अभी और बेहतर तरीके से डेवलप किया जा रहा है. यहां रात में रंगीन लाइट लगाई जाएगी और इसके साथ ही बैठने की सीट और बढ़ाई जाएगी. आने वाले समय में यहां पर बच्चों के खेलने और ओपन जिम का भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा.

यहां स्थित है यह नमोवन
सुल्तानपुर शहर के नारायणपुर मोहल्ले में एक ऐसा पार्क मौजूद है, जो शहरवासियों के लिए सुबह-शाम मनोरंजन और व्यायाम के तौर पर प्रयोग में लाया जाता है. साथ ही यह सुल्तानपुर वासियों के लिए पर्यटन का भी बेहतर स्थल है. जो लोग प्री वेडिंग शूट के लिए बेहतर प्लेस की तलाश में हैं, उनके लिए यह जगह एक बेहतर विकल्प के रूप में मौजूद है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img