अगर अचानक ब्लड प्रेशर लो हो जाए तो क्या करें? क्या नमक का पानी बचा सकता है जान, डॉक्टर से जानिए


Last Updated:

Sudden BP Drop First Aid Tips: अचानक ब्लड प्रेशर लो होने पर चक्कर, कमजोरी और बेहोशी जैसे लक्षण दिख सकते हैं. ऐसे में व्यक्ति को तुरंत लिटाकर पैरों को ऊपर उठाना चाहिए और नमक मिलाकर पानी दिया जा सकता है. हालांकि यह सिर्फ फर्स्ट ऐड है. गंभीर स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर की सलाह जरूरी होता है.

Zoom

ब्लड प्रेशर लो होने पर व्यक्ति को नमक का पानी पिलाना चाहिए.

Is Salt Water Effective for Low BP: ब्लड प्रेशर की समस्या से करोड़ों लोग जूझ रहे हैं. कई लोगों का BP हाई हो जाता है, तो कुछ लोग लो बीपी से परेशान रहते हैं. गर्मी के मौसम में बीपी लो होने की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है. अचानक ब्लड प्रेशर लो हो जाना खतरनाक स्थिति हो सकती है. इसमें व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, कमजोरी, आंखों के सामने अंधेरा छा जाना, पसीना आना या बेहोशी जैसा महसूस हो सकता है. यह समस्या डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक भूखे रहने, गर्मी, दवाओं के साइड इफेक्ट या शरीर में नमक की कमी के कारण हो सकती है. ऐसे में सही समय पर सही कदम उठाना बहुत जरूरी है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाए, तो सबसे पहले उसे लिटाकर पैरों को थोड़ा ऊंचा करना चाहिए. आप पैरों के नीचे 2-3 तकिया भी लगा सकते हैं. इससे दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर होता है और चक्कर कम हो सकते हैं. व्यक्ति को शांत और ठंडी जगह पर रखना चाहिए, ताकि शरीर को आराम मिल सके. अगर संभव हो, तो तुरंत नमक मिलाकर पानी देना चाहिए. इसमें थोड़ा चीनी भी मिला सकते हैं. इससे एनर्जी तेजी से बढ़ती है. ऐसे समय में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि धीरे-धीरे शरीर को स्थिर करने की कोशिश करनी चाहिए.

क्या नमक का पानी सच में मदद करता है?

डॉक्टर के मुताबिक हल्का नमक मिला पानी कुछ मामलों में ब्लड प्रेशर को तुरंत सपोर्ट कर सकता है, क्योंकि नमक में सोडियम होता है, जो शरीर में फ्लूड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है. जब BP लो होता है, तो शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है. कई बार डिहाइड्रेशन भी इसका एक कारण हो सकता है. ऐसे में एक गिलास पानी में थोड़ा सा नमक और शुगर मिलाकर पीने से कुछ लोगों को तुरंत राहत मिल सकती है. हालांकि यह केवल फर्स्ट ऐड है और इसे ट्रीटमेंट नहीं समझना चाहिए. फर्स्ट ऐड के बाद जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि प्रॉपर ट्रीटमेंट मिल सके.

किन मामलों में नमक का पानी काम नहीं करता?

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा गिर चुका हो या किसी गंभीर बीमारी जैसे हार्ट प्रॉब्लम, ब्लीडिंग, इंफेक्शन या दवा के साइड इफेक्ट के कारण लो BP हुआ हो, तो सिर्फ नमक का पानी काफी नहीं होता है. ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर की मदद लेना जरूरी होता है. बार-बार BP लो होना भी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. अगर किसी को बार-बार लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है, तो उसे लंबे समय तक भूखे रहने से बचना चाहिए. पर्याप्त पानी पीना, संतुलित आहार लेना और अचानक तेजी से खड़े होने से बचना जरूरी है. गर्मी के मौसम में यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है, इसलिए हाइड्रेशन पर खास ध्यान देना चाहिए.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img