Last Updated:
Rahul Gandhi Kerala Wayanad Tourism: केरल चुनाव में राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी को 10 सालों के बाद बंपर जीत मिली है. चुनावी सरगर्मी खत्म होने के बाद अब बारी है केरल के दीदार करने का. जैसा कि कहा जाता है कि केरल भगवान का अपना घर है. अगर आप केरल की वादियों में जाएंगे तो सचमुच इसका आभास होगा. जहां-जहां नजरें पड़ेंगी कश्मीर की तरह ही जन्नत दिखाई देगी. केरल घूमने के लिए बेहद शानदार जगह है. इनमें भी राहुल गांधी जिस वायनाड सीट से जीतते हैं वो तो घूमने के लिहाज से और भी शानदार है. दिल्ली से अगर आप वायनाड जाना चाहते हैं तो आइए इसके बारे में सारा प्लान बताते हैं.
वायनाड. फोटो-केरल टूरिज्म से साभार
Rahul Gandhi Kerala Wayanad Tourism: केरल को भगवान का अपना घर कहा जाता है. जाहिर है जब यह भगवान का घर हो तो यहां का नजारा भी जन्नत ही होगा. केरल से लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं. वे लगातार दो बार से केरल के वायनाड सीट से चुनाव जीत रहे हैं. वैसे तो पूरा केरल घूमने लायक है लेकिन राहुल गांधी की सीट वायनाड खूबसूरती में स्विटजलैंड को भी फेल करती है. यहां के नजारे बेहद सुकून भरा होता है. अगर आपको बेहद शांति पसंद है और शांति के साथ-साथ प्रकृति की गोद में कुछ दिन बिताना चाहते हैं तो आपको एक बार वायनाड की यात्रा जरूर करनी चाहिए. दिल्ली से वायनाड जाने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा और कितना खर्च आएगा, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
पहले वायनाड की खासियत
पहले वायनाड के बारे में जानते हैं. वायनाड केरल का अत्यंत खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आपको पहाड़, झरने, गुफाएं और घने जंगल और समंदर एक ही जगह पर मिल जाते हैं. वायनाड में इलायची, काली मिर्च और कॉफी खूब उपजाए जाते हैं. यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं जहां आपको काफी सुकून मिलेगी.
एडक्कल गुफाएं : वायनाड की सबसे महत्वपूर्ण जगहों में से एक है एडक्कल की गुफाएं, यह प्राचीन समय की गुफाएं हैं जहां पाषाण युग के शिलालेख और नक्काशी देखने को मिलती है. यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है लेकिन ऊपर से दिखने वाला नज़ारा इतना अद्भुत है कि आप एक दूसरी दुनिया में चले जाएंगे.
पुकोट झील: वायनाड अगर आप जाएं तो पुकोट झील न देखें तो फिर कुछ नहीं देखा. यह झील इतना खूबसूरत है कि वहीं घर बसाने का मन कर जाएगा. पुकोटा झील एकदम कुदरती है. इस झील के दूर तक चारों ओर से जंगलों और पहाड़ियों से घिरी हुई है. चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. यहां आप पेडल बोटिंग कर सकते हैं और बच्चों के लिए यहां एक छोटा पार्क भी है.यहां आप पूरे दिन इस झील के चारों ओर के नजारे का आनंद ले सकते हैं.
मीनमुट्टी जलप्रपात : मीनमुट्टी जलप्रपात वायनाड का सबसे बड़ा और सबसे सुदर झरनों में से एक है. यह झरना तीन स्तरों में गिरता है. यहां तक पहुंचने के लिए जंगल के बीच से ट्रेकिंग करनी पड़ती है लेकिन जब आप यहां पहुंच जाइएगा तो यहां के नजारों में खो जाइएगा. एडवेंचर के शौकीनों के लिए मीनमुट्टी झरना बेहतरीन है.
बाणासुर सागर बांध : ऐसा बांध आपने शायद ही देखा होगा. वाणासुर सागर बांध मिट्टी से बना बांध है. यह भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा अर्थन डैम (मिट्टी से बना बांध) है. यहां आप स्पीड बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. बांध के बीच में बने छोटे-छोटे द्वीप इसे बहुत ही सुंदर बनाते हैं.
मुथंगा वन्यजीव अभयारण्य : अगर शांत नीरव वन में जाना चाहते हैं तो मुथंगा वन्यजीव अभ्यारण्य आपके लिए शानदार है. अगर आपको वाइल्डलाइफ पसंद है, तो यहां की जंगल सफारी जरूर करें. यहाँ आप हाथी, हिरण, गौर (भारतीय बायसन) और अगर किस्मत अच्छी रही तो बाघ भी देख सकते हैं.
दिल्ली से वायनाड जाने का कितना खर्चा
अगर आप दिल्ली या आसपास से केरल के वायनाड जाना चाहते हैं तो आप या तो रेलगाड़ी से जाएंगे या हवाई जहाज से. दिल्ली से चाहे आप रेलगाड़ी से जाएं या हवाई मार्ग से पहले आपको कोझिकोड पहुंचना होगा क्योंकि वायनाड में अपना कोई हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन नहीं है. कोझिकोड से वायनाड की दूरी लगभग 85-90 किमी है. पहले रेलगाड़ी के बारे में जानते हैं. अगर आपको ट्रेन से जाना है तो दिल्ली से कोझिकोड़ के लिए राजधानी एक्सप्रेस, केरला संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस रेलगाड़ी से जा सकते हैं. यहां से एक तरफ का थ्री एसी का किराया 4500 से 5500 के बीच हो सकता है. स्लीपर में 2200 तक का किराया है. यानी राउंड ट्रिप में एक व्यक्ति के रेलगाड़ी का किराया 4400 से लेकर 8000 तक के बीच आएगा. यदि आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो कोझिकोड़ जाने के लिए ज्यादातर फ्लाइटें मुंबई या बेंगलुरु होकर जाती है इसमें 5 से 7 घंटे लगेंगे जिसका किराया 12 से 18 हजार तक आएगा. होटल आपको 1500 रुपये से शुरू हो जाएगा, इससे ज्यादा जितना तक ले सके. मध्यम रेंज में 2000 से 3000 के बीच मान लीजिए. मान लीजिए यदि आप 3 नाइट वहां रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रेलगाड़ी से जाने में खाने-पीने और रहने के साथ 18 से 20 हजार रुपये खर्च होगा. वहीं यदि आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो 33 से 35 हजार रुपये खर्च होना होगा. केरल का स्थानीय भोजन काफी किफायती है. अच्छे रेस्टोरेंट में प्रति व्यक्ति एक दिन का खर्च 600 से हजार रुपये में आराम से आ जाएगा. अगर आप मॉनसून में केरल की खूबसूरती से दीदार करना चाहता हैं तो 1 जून से प्लानिंग बना लीजिए.
About the Author

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें





