Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी सस्ते, जानें आज के ताजा रेट


अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दबाव में नजर आए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुएं गिरावट के साथ खुलीं और दिनभर लाल निशान में कारोबार करती रहीं।

एमसीएक्स पर सोना-चांदी में कमजोरी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,532 रुपए के मुकाबले 382 रुपए या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,150 रुपए पर खुला। सुबह 10 बजे यह 252 रुपए या 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,51,100 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान सोने ने 1,50,860 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,347 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट भी गिरावट के साथ खुला। यह 2,50,937 रुपए की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 238 रुपए या 0.094 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,50,699 रुपए पर खुला। फिलहाल चांदी 574 रुपए या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,50,363 रुपए पर थी। कारोबार के दौरान चांदी ने 2,49,760 रुपए का निचला और 2,51,231 रुपए का ऊपरी स्तर दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,619 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76.065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखी।

अमेरिका-ईरान तनाव और ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का असर

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ शुरू करने का ऐलान किया है, जिसके तहत हॉर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों को निकालने की योजना है। इसके लिए अमेरिका ने कई देशों से सहयोग भी मांगा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि फंसे हुए जहाज और उनके कर्मचारी निर्दोष हैं और परिस्थितियों के कारण संकट में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता देगा और ईरान को चेतावनी दी कि किसी भी खतरे की स्थिति में सख्त जवाब दिया जाएगा। वहीं, ईरान भी अपने कड़े रुख पर कायम है।

शेयर बाजार में तेजी, धातुओं पर दबाव

दिलचस्प बात यह है कि ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ के ऐलान के बाद वैश्विक बाजार के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है, जबकि सोना और चांदी दबाव में बने हुए हैं।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img