घूमना है शुद्ध नेचुरल जगह, जहां हो फुल शांति, यहां है गुमला का वायरल हिडेन प्लेस


Last Updated:

घूमने आए अनुज उरांव ने  लोकल 18 को बताया कि मैं अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने के लिए आया हूं .यहां का स्पॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और काफी दिनों से मैं यहां का वीडियो देख रहा था जो देखने में काफी खूबसूरत है और मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण आने जाने में भी कोई दिक्कत नहीं है. इन दिनों  काफी…

ख़बरें फटाफट

गुमला: गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. दूसरी तरफ शादियों की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं. कुल मिलाकर अब आने वाला 1-2 महीना लोगों के घूमने फिरने का समय है. सभी राज्यों और जिलों में कुछ न कुछ ऐसा खास और फेमस होता है जहां लोग घूमना चाहते हैं. आज हम आपको गुमला के ऐसे ही एक प्लेस के बारे में बताएंगे जहां जाकर आपको अच्छा महसूस होगा. यदि आप गुमला के आसपास ही रहते हैं तो जब भी आपका मन प्रकृति के करीब जाने का हो तब आप यहां पहुंच सकते हैं. तो यदि आप भी शहर के शोर शराबे से दूर नई जगह घूमने के लिए तलाश रहे हैं तो गुमला के हिडेन प्लेस में से एक की लोकेशन हम आपको बता रहे हैं. हिडेन प्लेस लोगों को इसलिए भी ज्यादा पसंद आते हैं कि वहां रियलिटी ज्यादा होती है. हालांकि, ऐसी जगहों पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं होते इसलिए सावधान भी रहना चाहिए.

हम आपको जिस हिडेन प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं वह जगह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फेमस हुई है. वीडियो देखकर लोग विभिन्न जगहों से यहां आ रहे हैं. विशेषकर युवक-युवतियों की यहां काफी भीड़ रहती है. कपल्स के लिए यह हॉटस्पॉट एरिया के रूप में भी फेमस हो रहा है. बताते चलें कि यह गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड के बामदा पंचायत के सरगांव में स्थित है. सबसे बड़ी खासियत है कि यह जगह जंगल और पेड़-पौधों से घिरी है. इससे यहां इस तपती गर्मी में भी सुकून मिलता है.

घूमने आए अनुज उरांव ने  लोकल 18 को बताया कि मैं अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने के लिए आया हूं .यहां का स्पॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है और काफी दिनों से मैं यहां का वीडियो देख रहा था जो देखने में काफी खूबसूरत है और मुख्य सड़क के किनारे स्थित होने के कारण आने जाने में भी कोई दिक्कत नहीं है. इन दिनों  काफी फेमस पर्यटक स्थल के रूप में जाना जा रहा है इसलिए हमलोग भी देखने के लिए आए हैं. चारों ओर बड़े-बड़े पेड़ और जंगल इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं इसलिए यहां आने से बहुत ही सुकून मिला और काफी अच्छा भी लगा. यहां शांत, शुद्ध और स्वच्छ वातावरण है. शहर के भीड़ भाड़, शोर से दूर शांत इलाके में बसा है. जंगल और पेड़ पौधे होने के कारण गर्मी में बड़ी राहत मिलती है. यह गुमला के हिडेन प्लेस में से एक है, और इन दिनों काफी ट्रेंड में है.

यहां घूमने आए मनोज ने लोकल 18 को बताया कि गुमला जिले का यह प्लेस फेमस हो रहा है. इसलिए काफी दूर-दूर से लोग भी आ रहे हैं. इसलिए हमलोग भी यहां की खूबसूरती का आनंद उठाने आए हैं. पानी के बीच में सूखे सूखे छोटे पेड़ होने के कारण यूनिक लुक देखने को मिल रहा है. इसलिए यह जगह लोगों को पसंद भी आ रही है. इसके चारों ओर पेड़, जंगल हैं. इस कारण गर्मी में भी यहां काफी राहत मिलती है. यहां खानेजपीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए खाने-पीने के लिए अपनी व्यवस्था खुद करना पड़ेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img