वीवो ने अपने V70 सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए वीवो V70 Lite 5G को UAE में चुपचाप लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन V70, V70 Elite और V70 FE के बाद सीरीज का चौथा मॉडल है. कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और मीडियाटेक का दमदार प्रोसेसर दिया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
वीवो V70 Lite 5G की कीमत- वीवो V70 Lite 5G की शुरुआती कीमत AED 1,099 (करीब ₹28,500) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत AED 1,299 (करीब ₹33,700) है.
ये स्मार्टफोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और फिलहाल वीवो UAE की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है.
वीवो V70 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.77 इंच का फुल-HD+ Q10 प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. डिस्प्ले बेहतर विजुअल एक्सपीरिएंस और स्मूद स्क्रॉलिंग का वादा करता है.
परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. यूजर्स को 12GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है.
50MP Sony कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए वीवो V70 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
6500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी है. कंपनी ने इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो सकती है.
इसके अलावा फोन में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. डिवाइस को IP65 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से बचाती है.




