ट्रंप का बड़ा दावा- जल्द खत्म हो सकता है अमेरिका-ईरान युद्ध, समझौते के ड्राफ्ट पर चर्चा तेज


समझौता चाहता हूं, लोगों की जान नहीं लेना चाहता: ट्रंप

जंग को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान में एक जरूरी सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। उनके मुताबिक, यह कदम इसलिए जरूरी था, क्योंकि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि युद्ध जल्द ही खत्म होने वाला है। मुझे नहीं लगता कि वे ज्यादा समय तक टिक पाएंगे।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान पर हमला कर रहा है, लेकिन उनकी प्राथमिकता समझौता है, क्योंकि वह लोगों की जान नहीं लेना चाहते। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका दूसरे विश्व युद्ध के बाद के सबसे बड़े हमले की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान ईरान की ओर से उन्हें फोन कर बातचीत की अपील की गई, हालांकि बाद में इस दावे से इनकार कर दिया गया। ट्रंप ने कहा कि ईरान अमेरिका का सम्मान करता है, लेकिन उसके पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img