ट्रंप ने फिर अपनाया कड़ा रुख, अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता-बर्थ टूरिज्म पर लगाया प्रतिबंध, दो आदेशों पर किए हस्ताक्षर


व्हाइट हाउस के अनुसार, एक आदेश “बर्थ टूरिज्म” को टारगेट करता है। व्हाइट हाउस के अनुसार, बर्थ टूरिज्म का अर्थ है, किसी भी विदेशी का नॉन-इमिग्रेंट वीजा पर संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवेश करना, जिसका उद्देश्य अमेरिकी धरती पर बच्चे को जन्म देना हो, या किसी भी विदेशी द्वारा ऐसे प्रवेश को सुविधाजनक बनाने का कोई भी प्रयास।

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दूसरा आदेश जन्म के आधार पर नागरिकता के लिए अयोग्य लोगों की परिभाषा का विस्तार करता है। इसमें विदेशी सरकार के कर्मचारियों के बच्चे, किसी घोषित विदेशी आतंकवादी संगठन के सदस्यों के बच्चे, साथ ही ऐसे लोगों के बच्चे शामिल हैं जिन्होंने नागरिकता प्राप्त करने के लिए धोखाधड़ी की हो।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img