ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान पर सैन्य हमला फिलहाल रद्द, होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु खतरे पर समझौते की उम्मीद


डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि समझौते की रूपरेखा बनने और अनुरोध मिलने के बाद फैसला लिया गया है।

फोटोः IANS

i

user
google_preferred_badge

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका फिलहाल उस पर कोई नया सैन्य हमला नहीं करेगा। ट्रंप का दावा है कि अमेरिका कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों की ओर से मिले अनुरोध के बाद उन्होंने हमले को रोकने का फैसला किया। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों पक्षों के बीच एक समझौते की रूपरेखा पर सहमति बन गई है।

ट्रंप ने बताया क्यों रोका गया हमला

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत और तैयारी का स्तर ऐसा है, जैसा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कभी नहीं देखा गया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार था। हालांकि, ईरान और मध्य-पूर्व के दूसरे देशों ने हमले को रोकने का अनुरोध किया, क्योंकि एक संभावित समझौते की रूपरेखा तैयार हो चुकी है।

होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु खतरे पर बनी सहमति की उम्मीद

ट्रंप के मुताबिक, प्रस्तावित समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत और पूरी तरह खोलना तथा ईरान से जुड़े परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया के भविष्य, क्षेत्रीय स्थिरता और एक सफल व समृद्ध ईरान की संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हमला रद्द करने का फैसला किया है, बशर्ते जल्द ही समझौता अंतिम रूप ले सके।

‘इजरायल भी इस प्रतिबद्धता में मेरे साथ है’

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी कहा कि इजराइल इस प्रतिबद्धता में उनके साथ है। उन्होंने सभी पक्षों से समझौते को जल्द पूरा करने की अपील करते हुए कहा, “सभी लोग काम पर लग जाएं और इसे पूरा करें। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!” फिलहाल ट्रंप के इस बयान को ईरान को लेकर अमेरिका की रणनीति में एक महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img