नौ साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका-ईरान ceasefire टूटने की कगार पर है, रूस-यूक्रेन ceasefire उल्लंघन जारी है और वैश्विक तेल संकट दुनिया के सामने खड़ा है. दुनिया की दो सबसे बड़ी ताकतें अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं. जंग का मैदान अब सिर्फ ट्रेड नहीं रह गया है, बल्कि ईरान, कच्चा तेल, De-dollarization, सप्लाई चेन, सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ मिनरल और समुद्री रास्तों तक फैल चुका है.
एक तरफ ट्रम्प हैं, जो टैरिफ, आर्थिक दबाव और सैन्य शक्ति प्रदर्शन की आक्रामक राजनीति खेल रहे हैं. दूसरी तरफ शी जिनपिंग हैं, जो manufacturing, rare earth minerals और लंबी भू-रणनीतिक planning के जरिए अमेरिका को चुनौती दे रहे हैं. सवाल यह है कि इस सुपरपावर क्लैश में आखिर नैरेटिव कौन कंट्रोल कर रहा है? क्या ट्रम्प अपनी शर्तों पर चीन को झुकाने में सफल हो रहे हैं, या फिर शी जिनपिंग बिना ज्यादा शोर किए अमेरिका को रणनीतिक और आर्थिक जाल में फंसा रहे हैं?
क्या है असल लड़ाई?
दरअसल, इस पूरी लड़ाई को सिर्फ दो नेताओं की व्यक्तिगत rivalry के तौर पर नहीं देखा जा सकता. असली कहानी इससे कहीं बड़ी है. यह संघर्ष सिर्फ Washington बनाम Beijing नहीं, बल्कि बदलते हुए global power structure की कहानी है. आज की दुनिया तेजी से unipolar system से निकलकर multipolar या multi-centered world की तरफ बढ़ रही है.
यही वजह है कि आज अमेरिका के सामने चीन, भारत, सऊदी अरब, यूएई, ब्राज़ील और रूस जैसे देशों की strategic value तेजी से बढ़ रही है. सभी को अब सिर्फ obedient allies नहीं, बल्कि मजबूत partners की जरूरत है. कोई भी बड़ा power center अब किसी भी देश को सीधे आदेश देने की स्थिति में नहीं है.
इसका सबसे बड़ा उदाहरण हालिया US-Iran तनाव के दौरान देखने को मिला, जब स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे कई यूरोपीय देशों ने अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की Iran policy का खुलकर सैन्य समर्थन करने से दूरी बना ली. कुछ देशों ने अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस या बेस इस्तेमाल करने की अनुमति तक नहीं दी. इससे साफ दिखा कि अब अमेरिका के पारंपरिक सहयोगी भी हर geopolitical conflict में वॉशिंगटन के आदेश पर तुरंत खड़े होने को तैयार नहीं हैं. आज कई middle powers अपनी स्वतंत्र foreign policy चला रहे हैं. वे हर गुट में पूरी तरह नहीं जा रहे, बल्कि अपने हितों के हिसाब से फैसले ले रहे हैं. यही multi-alignment का नया दौर है.
अगर Donald Trump को लेकर यह माना जाए कि उन्हें बीजिंग के सामने अपनी strategy में नरमी दिखानी पड़ी, तो यह सिर्फ एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि बदलते world order का बड़ा संकेत होगा. दुनिया अब उस पुराने दौर में नहीं है, जब अमेरिका खुद को बिना चुनौती के सबसे ताकतवर देश मानता था. अब power सिर्फ एक देश के हाथ में नहीं है, शक्ति कई हिस्सों में बंट रही है और यही आज की सबसे बड़ी geopolitical reality बन चुकी है.
यही कारण है कि अब अमेरिका को भी यह स्वीकार करना पड़ सकता है कि वह दुनिया की undisputed superpower बने रहने की स्थिति में धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है. इसका मतलब यह नहीं कि अमेरिका खत्म हो गया है, लेकिन यह ज़रूर है कि उसकी पकड़ पहले जैसी मजबूत नहीं रही. अब हर बड़ी policy, हर war strategy और हर trade decision पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है. चीन की ताकत, रूस की मौजूदगी, भारत का उदय और Global South की बढ़ती आवाज़ ने अमेरिकी dominance को सीधी चुनौती दी है.
हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं कि चीन पूरी तरह अमेरिका की जगह लेने जा रहा है. असल में आने वाले समय में China और United States, दोनों में से किसी एक को कई domains में दूसरे की strategic supremacy माननी पड़ सकती है. यह supremacy हर जगह एक जैसी नहीं होगी. मसलन, अमेरिका अभी भी military technology, global finance और alliance network में मजबूत है, जबकि चीन manufacturing, supply chain, infrastructure finance और industrial scale में काफी आगे निकल चुका है. इसलिए भविष्य में ऐसा दौर बन सकता है, जहां दोनों एक-दूसरे की ताकत को कुछ क्षेत्रों में व्यवहारिक रूप से स्वीकार करें, भले ही सार्वजनिक रूप से ऐसा न कहें.
यही वजह है कि Washington और Beijing, दोनों ही दुनिया के सामने कमजोर दिखना नहीं चाहते. जब भी कोई समझौता होता है, उसे strategic victory की तरह पेश किया जाता है. कई बार असल में compromise होता है, लेकिन public messaging उसे जीत की भाषा में बदल देती है. यह सिर्फ diplomacy नहीं, बल्कि image management भी है. दोनों देशों की leadership जानती है कि घरेलू राजनीति और global perception, दोनों बेहद अहम हैं. अगर कोई नेता झुकता हुआ दिखे, तो उसे अंदर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक नुकसान हो सकता है.
De-dollarization
लेकिन यह rivalry सिर्फ perception और diplomacy तक सीमित नहीं है. इसके पीछे सबसे बड़ा संघर्ष global economy और financial control का भी है. यही कारण है कि BRICS देशों जैसे चीन, रूस, ईरान, और भारत लगातार De-dollarization की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. ये देश अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने, SWIFT पेमेंट सिस्टम का विकल्प विकसित करने और आपसी व्यापार अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में करने पर जोर दे रहे हैं. BRICS के भीतर local currency trade और वैकल्पिक financial network को लेकर गतिविधियां लगातार तेज हुई हैं.
इसका सीधा असर अमेरिकी आर्थिक प्रभुत्व पर पड़ सकता है, क्योंकि दशकों से डॉलर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय भुगतान व्यवस्था का केंद्र रहा है. यही वजह है कि कई विश्लेषक मानते हैं कि United States अपनी वैश्विक आर्थिक पकड़ बनाए रखने के लिए रणनीतिक क्षेत्रों जैसे Venezuela के तेल संसाधन और Iran के ऊर्जा व समुद्री मार्ग पर प्रभाव बनाए रखना चाहता है. ईरान पर दबाव और पश्चिम एशिया में सैन्य सक्रियता का एक उद्देश्य वैश्विक तेल व्यापार को डॉलर-आधारित प्रणाली में बनाए रखना भी हो सकता है.
वहीं दूसरी ओर China चाहता है कि उसका Yuan (Renminbi) अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बड़ी भूमिका निभाए. बीजिंग तेल, गैस और अन्य व्यापारिक समझौतों में Yuan आधारित भुगतान को बढ़ावा दे रहा है, खासकर रूस, मध्य एशिया, खाड़ी देशों और BRICS नेटवर्क के भीतर. चीन की कोशिश है कि भविष्य में Yuan वैश्विक व्यापार की एक प्रमुख वैकल्पिक करेंसी बने और अमेरिकी डॉलर की एकाधिकार स्थिति को चुनौती दे सके.
इसी financial competition के साथ-साथ geopolitical competition का असर दुनिया के कई संवेदनशील क्षेत्रों में दिखाई देता है. अमेरिका लंबे समय से ऐसे क्षेत्रों में अपना pressure बनाए रखना चाहता है, जहां से चीन की supply lines प्रभावित हो सकती हैं. खासकर Iran और key maritime regions चीन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि चीन की economy समुद्री व्यापार और energy supply पर काफी हद तक निर्भर है.
लेकिन यह रणनीति सिर्फ चीन तक सीमित नहीं रहती. इसका indirect असर भारत पर भी पड़ सकता है, क्योंकि एशिया में किसी भी बड़े तनाव से trade routes, energy prices, shipping costs और strategic planning प्रभावित होती है. अमेरिका चाहे तो चीन और भारत, दोनों के उदय को अलग-अलग तरीकों से धीमे करने की कोशिश कर सकता है, क्योंकि आने वाले दशकों में यही दोनों देश अमेरिकी dominance को चुनौती देने वाले प्रमुख power centers बन सकते हैं.
दूसरी तरफ चीन और भारत की रणनीति अक्सर एक जैसी दिखाई देती है. दोनों ही आम तौर पर regional stability और uninterrupted trade routes चाहते है. इसका कारण साफ है, दोनों की growth model export, production, connectivity और long-term economic continuity पर टिकी है. अगर region में बड़ी लड़ाई छिड़ जाए, तो उसका सबसे बड़ा नुकसान चीन और भारत की economy को हो सकता है. इसलिए Beijing और दिल्ली कई बार diplomacy, ceasefire, negotiation और economic stability को प्राथमिकता देते हैं. चीन और भारत दोनों जानते हैं कि अगर trade routes सुरक्षित रहेंगे, तो उनकी आर्थिक और रणनीतिक ताकत भी बनी रहेगी.
यहीं पर economic interdependence का सबसे बड़ा विरोधाभास सामने आता है. आज अमेरिका और चीन एक-दूसरे के rival भी हैं और एक-दूसरे पर निर्भर भी. जैसे अमेरिका रेयर अर्थ मिनरल्स के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर है और चीन अमेरिकी बाजार पर. यही विरोधाभास दुनिया को अभी तक direct war से बचाए हुए है. दोनों देश समझते हैं कि uncontrolled escalation हुई तो सिर्फ दो देशों का नहीं, पूरी दुनिया का नुकसान होगा. Global trade, manufacturing network, energy market, shipping lanes, semiconductors और technology ecosystem तक हिल सकते हैं. इसलिए युद्ध की धमकी देना आसान है, लेकिन उस युद्ध को वास्तव में शुरू करना बेहद महंगा साबित हो सकता है. यही वजह है कि इतनी तीखी rivalry के बावजूद दोनों के बीच एक strategic caution बनी रहती है.
लेकिन आने वाले समय में यह संघर्ष और जटिल होने वाला है. भविष्य की असली लड़ाई सिर्फ missiles, tanks या aircraft carriers से नहीं होगी. आने वाला संघर्ष AI dominance, semiconductor control, cyber warfare, rare earth minerals, digital currencies, maritime choke points और technological influence पर केंद्रित होगा. जो देश chips बनाएगा, AI पर control रखेगा, data security में आगे रहेगा, rare earth supply chain पर पकड़ बनाएगा और digital finance को influence करेगा, वही असली शक्ति हासिल करेगा. आज power की definition बदल रही है. अब ताकत का मतलब सिर्फ सेना नहीं, बल्कि technology, economy, data, supply chain और innovation भी है.
इसी बदलती हुई दुनिया में भारत जैसी powers की भूमिका और भी अहम हो जाती है. भारत न तो किसी एक camp में पूरी तरह बंधना चाहता है और न ही अपनी strategic autonomy छोड़ना चाहता है. यही वजह है कि आने वाले समय में India का महत्व और बढ़ सकता है. क्योंकि जब अमेरिका और चीन दोनों को मजबूत partners की जरूरत होगी, तब भारत सिर्फ एक market नहीं, बल्कि एक निर्णायक geopolitical player के रूप में उभरेगा.
आखिरकार, Trump, Biden, Xi Jinping या किसी भी अन्य leader की व्यक्तिगत policy से ज्यादा अहम यह है कि global system अब पुराने ढांचे में नहीं चल रहा. Power shifting हो रही है, alliances बदल रहे हैं और अगला world order सिर्फ युद्ध से नहीं, बल्कि technology, trade, supply chains और strategic patience से तय होगा. अब असली सवाल यह नहीं है कि कौन किसके आगे झुका, बल्कि यह है कि आने वाली दुनिया का नैरेटिव आखिर कौन लिखेगा- Washington या Beijing?





