ट्रंप ने नेतन्याहू को लेबनान पर जिम्मेदारी से काम लेने की दी सलाह, कहा- मैं नहीं होता तो तबाह हो चुका होता इजरायल


उन्होंने कहा, “इजरायल का अस्तित्व और उसकी सुरक्षा में अमेरिका की भूमिका निर्णायक रही है। उनके नेतृत्व के बिना इजरायल की स्थिति कमजोर हो सकती थी, क्योंकि अन्य कोई राष्ट्रपति वह कदम उठाने को तैयार नहीं था जो उन्होंने उठाए।” ट्रंप ने बीबी (इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू) के साथ अपने संबंधों को “बेहद अच्छा” बताया, लेकिन साथ ही कहा कि अब उन्हें “लेबनान के संदर्भ में अधिक जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।”

लेबनान की स्थिति पर चिंता जताते हुए ट्रंप ने कहा, “यह देश पहले शिक्षकों, डॉक्टरों और वकीलों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है।” ट्रंप ने कहा, “इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष बहुत लंबे समय से चल रहा है और इसमें बहुत अधिक लोगों की जान जा रही है। किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए हर बार पूरी इमारत को गिराना उचित नहीं है, क्योंकि उन इमारतों में कई निर्दोष लोग भी रहते हैं, जो हिज्बुल्लाह से जुड़े नहीं हैं।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img