Travel News: सिर्फ 4 दिन में मिलेगा विदेश घूमने का मजा, इन 6 डेस्टिनेशन को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल!


Last Updated:

6 Short International Trips from India : अगर आप समय की कमी के कारण विदेश यात्रा टाल रहे थे, तो अब ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है. दुबई, बैंकॉक, काठमांडू, मालदीव, कोलंबो और सिंगापुर जैसी जगहें चार दिन की छुट्टी में भी शानदार अनुभव दे सकती हैं. सही प्लानिंग के साथ, आप कम समय में एक यादगार विदेशी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं.

6 Short International Trips From India Know the Name In Hindi : अगर आपके पास लंबी छुट्टी नहीं है, लेकिन फिर भी आप विदेश घूमने का सपना देखते हैं, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है. भारत से ऐसी कई इंटरनेशनल जगहें हैं जहां आप सिर्फ़ चार दिनों में शानदार ट्रिप का मज़ा ले सकते हैं. कम दूरी, अच्छी फ़्लाइट कनेक्टिविटी और घूमने-फिरने के बेहतरीन ऑप्शन इन जगहों को छोटी छुट्टियों के लिए एकदम सही बनाते हैं. आइए जानते हैं 6 ऐसे विदेशी डेस्टिनेशन के बारे में विस्तार से

1. दुबई, संयुक्त अरब अमीरात : दुबई अपनी आधुनिक जगहों, शानदार मॉल, डेज़र्ट सफारी और रेस्टोरेंट के लिए मशहूर है. 4 दिन की यात्रा में आप बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल, दुबई मरीना और डेज़र्ट सफारी का मज़ा ले सकते हैं.

2. बैंकॉक, थाईलैंड : अगर आपको स्ट्रीट लाइफ़, शॉपिंग और नाइटलाइफ़ पसंद है, तो बैंकॉक एक बेहतरीन विकल्प है. आप 3-4 दिनों में आसानी से ग्रैंड पैलेस, वाट अरुण, फ्लोटिंग मार्केट और स्थानीय बाज़ारों को घूम सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. सिंगापुर : साफ़-सुथरी सड़कों, आधुनिक आकर्षणों और बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की वजह से सिंगापुर छोटी यात्राओं के लिए बहुत लोकप्रिय जगह है. आप चार दिनों में मरीना बे सैंड्स, गार्डन्स बाय द बे, सेंटोसा आइलैंड और यूनिवर्सल स्टूडियोज़ जैसी जगहों को आराम से घूम सकते हैं.

4. काठमांडू, नेपाल : भारत के पास स्थित काठमांडू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है. पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, स्वयंभूनाथ और स्थानीय बाज़ार जैसी जगहें आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी.

5. कोलंबो, श्रीलंका : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो अपनी संस्कृति, समुद्र तटों और स्वादिष्ट खाने के लिए जानी जाती है. यहां के मुख्य आकर्षणों में गॉल फेस ग्रीन, गंगारामया मंदिर और स्थानीय बाज़ार शामिल हैं.

4. माले, मालदीव : अगर आपको समुद्र, सफ़ेद रेत और शांत माहौल पसंद है, तो मालदीव एक शानदार विकल्प है. चार दिनों में आप बीच रिसॉर्ट, स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img