Last Updated:
Bharatpur Tourist Places: मानसून की पहली बारिश ने भरतपुर की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगा दिए हैं. लंबे इंतजार के बाद बारिश होते ही जिले के झरने पूरी रफ्तार से बहने लगे, जिससे आसपास का इलाका हरियाली से सराबोर हो गया है. पहाड़ियों से गिरता पानी, ठंडी हवाएं और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. वीकेंड पर बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ इन खूबसूरत झरनों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं. फोटोग्राफी, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह मौसम किसी जन्नत से कम नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान यह क्षेत्र अपनी सबसे खूबसूरत तस्वीर पेश करता है. यदि आप राजस्थान में बारिश के मौसम में किसी शांत, हरियाली से भरपूर और प्राकृतिक पर्यटन स्थल की तलाश में हैं.
भरतपुर: भरतपुर में मानसून की पहली बारिश के साथ ही जिले के प्रसिद्ध झरने एक बार फिर जीवंत हो उठे हैं. लंबे इंतजार के बाद जैसे ही बारिश की बूंदें धरती पर गिरीं वैसे ही इन प्राकृतिक झरनों में पानी का तेज बहाव देखने को मिला झरनों के आसपास का पूरा क्षेत्र हरियाली से लहलहा उठा है. जिससे यहां का नजारा बेहद मनमोहक और आकर्षक बन गया है. बरसात के मौसम में भरतपुर के कई प्रमुख झरने पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं.
इनमें दर्र भराना का झरना, इमलिया कुंड झरना, शेरगढ़ का झरना, कलम कुंड झरना और बयाना क्षेत्र के झरने प्रमुख रूप से शामिल है.इन सभी स्थानों पर बारिश के बाद पानी की तेज धाराएं बहती हुई दिखाई देती हैं. जो प्राकृतिक सौंदर्य को और भी खास बना देती हैं. पहली ही बारिश के बाद इन झरनों में आए तेज बहाव ने न केवल स्थानीय लोगों बल्कि दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है
प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले रहे
लोग परिवार और दोस्तों के साथ इन स्थलों पर पहुंचकर प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का आनंद ले रहे हैं. खासकर युवा वर्ग और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं लग रहे हैं. झरनों के आसपास फैली हरियाली, पहाड़ियों से गिरता साफ पानी और ठंडी हवाएं मिलकर एक सुकूनभरा माहौल तैयार कर रही हैं. यही वजह है.कि मानसून के दौरान इन स्थानों पर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जाती है.
भरतपुर के झरनों में एक नई जान फूंक दी
स्थानीय प्रशासन भी इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आ रहा है. ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा सके हर साल मानसून के साथ ये झरने नई ऊर्जा के साथ बहने लगते हैं. जिससे क्षेत्र की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है. वहीं पर्यटक भी इस मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं. ताकि वे प्रकृति के इस अद्भुत रूप को करीब से देख सकें.मानसून की पहली बारिश ने भरतपुर के झरनों में एक नई जान फूंक दी है. तेज बहाव, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के बीच ये झरने एक बार फिर से जिले की पहचान बनते जा रहे हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें




