भारत की वो जगहें जहाँ चांदनी रात में ठहर जाता है वक्त, रेगिस्तान से लेकर गंगा घाट तक लें नाइट टूर का अनोखा आनंद


Last Updated:

Best Night Tourism Places In India : चांदनी रात में भारत की इन खूबसूरत जगहों का नजारा दिल जीत लेने वाला होता है. जैसलमेर के रेगिस्तान से लेकर वाराणसी के गंगा घाट तक, जानें उन खास डेस्टिनेशंस के बारे में, जहां नाइट टूर बन जाता है यादगार अनुभवण्‍

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर आप भी रात में घूमने का अलग एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

Moonlight Travel Destinations In India : दिन की भागदौड़ और तेज रफ्तार जिंदगी के बीच अगर कहीं सुकून मिलता है, तो वो है रात की शांति में. खासकर तब, जब चांदनी बिखरी हो, हल्की हवा चल रही हो और आसपास का नज़ारा किसी फिल्मी सीन जैसा लगे. भारत में ऐसी कई जगहें हैं, जहाँ रात का नजारा दिन से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है. रेगिस्तान की सुनहरी रेत हो या गंगा घाट की जगमगाती आरती, इन जगहों पर नाइट टूर करना किसी जादुई अनुभव से कम नहीं लगता. अगर आप भी रात में घूमने का अलग एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होने चाहिए.

रात में और भी खूबसूरत दिखती हैं भारत की ये शानदार जगहें(best places to visit in India at night)-

जैसलमेर का रेगिस्तान
राजस्थान का जैसलमेर दिन में जितना सुनहरा दिखता है, रात में उतना ही रोमांटिक और शांत हो जाता है. चांदनी रात में जब रेत चमकती है, तो ऐसा लगता है जैसे धरती पर चांदी बिछ गई हो. यहां कैंपिंग, लोक संगीत और बोनफायर के बीच रात बिताना यादगार अनुभव बन जाता है. कई टूरिस्ट ऊंट की सवारी करते हुए रात के रेगिस्तान का आनंद लेने आते हैं.

वाराणसी के गंगा घाट
वाराणसी की पहचान सिर्फ आध्यात्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि उसकी रातों की खूबसूरती से भी है. शाम की गंगा आरती के बाद घाटों पर अलग ही सुकून महसूस होता है. चांदनी रात में गंगा किनारे नाव की सैर करना बेहद खास अनुभव देता है. रात में जलते दीपक और मंदिरों की घंटियां पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना देती हैं.

उदयपुर की झीलें
“सिटी ऑफ लेक्स” कहे जाने वाले उदयपुर की रातें बेहद रॉयल लगती हैं. पिछोला झील के किनारे बैठकर जगमगाते महलों को देखना किसी सपने जैसा एहसास देता है. यहां रात में बोट राइड का मजा भी काफी लोग लेते हैं. चांदनी में झील का पानी और आसपास की रोशनी मिलकर बेहद खूबसूरत दृश्य बनाते हैं.

ऋषिकेश का शांत नाइट व्यू
अगर आप एडवेंचर और सुकून दोनों चाहते हैं, तो ऋषिकेश आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. रात में गंगा किनारे बैठना, कैफे में लाइव म्यूजिक सुनना और लक्ष्मण झूले की रोशनी को निहारना मन को शांत कर देता है. यहां कई लोग नाइट कैंपिंग और बोनफायर का आनंद लेने भी आते हैं.

रण ऑफ कच्छ की सफेद रातें
गुजरात का रण ऑफ कच्छ चांदनी रात में किसी दूसरी दुनिया जैसा दिखाई देता है. सफेद नमक पर पड़ती चांद की रोशनी पूरे इलाके को चमका देती है. यही वजह है कि यहां “फुल मून नाइट टूर” काफी लोकप्रिय है. दूर-दूर तक फैली सफेद धरती और शांत वातावरण लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता है.

क्यों बढ़ रहा है नाइट टूरिज्म का ट्रेंड?
आजकल लोग सिर्फ दिन में घूमने तक सीमित नहीं रहना चाहते. नाइट टूरिज्म लोगों को भीड़ से दूर शांत और अलग अनुभव देता है. रात की ठंडी हवा, कम शोर और जगमगाते नजारे ट्रैवल एक्सपीरियंस को और खास बना देते हैं. यही कारण है कि भारत में भी अब नाइट ट्रैवल और मूनलाइट टूर तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

About the Author

authorimg

Pranaty Tiwary

मैंने लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमन से अपनी ग्रेजुएशन और मिरांडा हाउस से मास्टर्स की डिग्री पूरी की है. पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन(2009) से की, जिसके बाद दैनिक भास्कर सहित कई प्रमुख अख़बारों में मेनस्ट्र…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img