सिर्फ गर्मियों में मिलती है यह गोल-मटोल सब्जी, इसमें कूट-कूटकर भरे विटामिन और मिनरल्स, फायदे अनगिनत


Last Updated:

Tinda Health Benefits: टिंडा एक पौष्टिक और हल्की सब्जी है, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और पाचन सुधारने में मदद करती है. इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और वजन कंट्रोल करने में मदद करते हैं. टिंडा एक गोल-मटोल सब्जी है, जिसका स्वाद भी लाजवाब होता है. यह सब्जी फरवरी से जुलाई के बीच उगाई जाती है.

Zoom

टिंडा की सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. (Image- AI)

Health Benefits of Tinda: गर्मियों में खानपान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, ताकि सेहत ठीक बनी रहे. इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां मिलती हैं, जिनका सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इन्हीं में से एक सब्जी टिंडा है, जिसे अंग्रेजी में एप्पल गार्ड कहा जाता है. यह गोल-मटोल सब्जी पोषण का खजाना है और खासतौर पर गर्मियों में शरीर को फिट और हाइड्रेट रखने में बेहद फायदेमंद होती है. इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह तेज गर्मी में शरीर को संतुलित रखने में मदद करती है. गर्मियों की इस सब्जी का सेवन करेंगे, तो गजब के फायदे मिल सकते हैं.

गाजियाबाद की डाइटिशियन रंजना सिंह के मुताबिक टिंडा में पानी की अच्छी मात्रा होती है. गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए काफी पानी निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में टिंडा का सेवन शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको दिनभर तरोताजा बनाए रखता है. यह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में भी मदद करता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है. पोषक तत्वों की बात करें तो टिंडा विटामिन C, विटामिन A, आयरन, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर होती है. विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है, जबकि विटामिन A आंखों की रोशनी और त्वचा के लिए फायदेमंद है. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक होता है और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

एक्सपर्ट की मानें तो पाचन तंत्र के लिए टिंडा किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है. यह हल्की और जल्दी पचने वाली सब्जी है, इसलिए जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए यह बेहद लाभकारी मानी जाती है. बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए भी यह एक सुरक्षित विकल्प है. वजन कम करने की चाह रखने वालों के लिए भी टिंडा एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. इससे ओवरईटिंग की समस्या कम होती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

डाइटिशियन रंजना के मुताबिक दिल की सेहत और स्किन के लिए भी यह सब्जी काफी फायदेमंद है. टिंडा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है. टिंडा में पाए जाने वाले पोटैशियम और अन्य मिनरल्स दिल को स्वस्थ रखते हैं और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करते हैं. टिंडा एक साधारण दिखने वाली लेकिन बेहद गुणकारी सब्जी है. गर्मियों में इसका नियमित सेवन शरीर को ठंडक, ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है. अगर हल्की, पौष्टिक और फायदेमंद सब्जी ढूंढ रहे हैं, तो टिंडा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img