Last Updated:
सरकारी साइबर एजेंसियों ने Android God Mode Malware को लेकर चेतावनी जारी की है. ये खतरनाक वायरस बैंकिंग ऐप, यूटिलिटी टूल या सर्विस ऐप बनकर फोन में घुसता है और OTP, मैसेज, कॉल, कैमरा और फोन का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है. जानें इसे पहचानने और हटाने का आसान तरीका.
Android यूजर्स सावधान! यह मालवेयर आपके मोबाइल का पूरा कंट्रोल चुपचाप ले सकता है
एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और बेहद खतरनाक साइबर खतरा सामने आया है, जिसे ‘Android God Mode Malware’ कहा जा रहा है. सरकारी साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने इस वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है. यह मालवेयर फोन में घुसने के बाद लगभग पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकता है और यूजर को इसकी भनक तक नहीं लगती.
ये खतरनाक वायरस खुद को बैंकिंग ऐप, यूटिलिटी टूल, कस्टमर सपोर्ट ऐप या सरकारी सेवा ऐप के रूप में छिपाकर आता है. कई बार यह SBI YONO, RTO चालान ऐप या डिजिटल सर्टिफिकेट सर्विस जैसे नामों से वॉट्सऐप APK फाइल या फिशिंग लिंक के जरिए फोन में पहुंचता है. जैसे ही यूजर इसे इंस्टॉल करता है और एक्सिसिबिलिटी परमिशन देता है, मालवेयर एक्टिव हो जाता है.
इसके बाद ये फोन की स्क्रीन पर होने वाली हर एक्टिविटी को देख सकता है. यह SMS पढ़ सकता है, OTP चुरा सकता है, कॉल कर सकता है, कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकता है और यहां तक कि कैमरा भी बैकग्राउंड में चालू कर सकता है. बैंकिंग ऐप्स में यह नकली स्क्रीन दिखाकर यूजर को धोखा देता है, जिससे बैंक डिटेल्स और पासवर्ड चोरी हो सकते हैं.
अगर आपके फोन में कोई ऐप बार-बार एक्सिसिबिलिटी परमिशन मांग रहा है, खुद को डिफॉल्ट लॉन्चर बना रहा है, बिना आइकन के छिपा हुआ है, अचानक SMS भेज रहा है या कॉल फॉरवर्डिंग अपने आप चालू हो रही है, तो सावधान हो जाएं. यह Android God Mode Malware का संकेत हो सकता है.\
कैसे रखें खुद को सेफ?
इसे हटाने के लिए सबसे पहले फोन को Safe Mode में चालू करें. इससे थर्ड पार्टी ऐप्स बंद हो जाते हैं. फिर सेटिंग्स में जाकर संदिग्ध ऐप्स को खोजें और अनइंस्टॉल करें. इसके बाद डिफॉल्ट लॉन्चर को सिस्टम लॉन्चर पर वापस सेट करें.
फिर एक्सिसिबिलिटी सेटिंग्स और डिवाइस एडमिन परमिशंस में जाकर किसी भी अनजान सर्विस को बंद करें. यूजर्स ##002# डायल करके कॉल फॉरवर्डिंग भी बंद कर सकते हैं. इसके बाद फोन को रीस्टार्ट करें और जांचें कि समस्या खत्म हुई या नहीं.
अगर फिर भी मालवेयर हट नहीं रहा है, तो Factory Reset आखिरी ऑप्शन हो सकता है. एंड्रॉयड यूजर्स को हमेशा केवल भरोसेमंद सोर्स से ही ऐप डाउनलोड करनी चाहिए.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें





