रांची के जंगलों में छिपा है यह खूबसूरत वॉटरफॉल, न टिकट, न भीड़, बस खूबसूरत नजारा


Last Updated:

Ranchi Best Tourist Chunari Waterfall: रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसा चुनरी वॉटरफॉल प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. इस वॉटरफॉल की सबसे खास बात यह है कि यहां किसी तरह का आर्टिफिशियल सौंदर्यीकरण नहीं किया गया है, जिससे इसकी प्राकृतिक खूबसूरती आज भी बरकरार है. जंगलों के बीच कच्चे और पथरीले रास्तों से होकर गुजरने के बाद जब लोग इस खूबसूरत झरने तक पहुंचते हैं, तो उन्हें ऋषिकेश जैसी नेचर फीलिंग का अनुभव होता है. यहां बहती ठंडी धाराएं, साल-सागवान के घने जंगल और शांत वातावरण लोगों को शहर की भीड़भाड़ से दूर सुकून का एहसास कराते हैं.

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर चुनरी वॉटरफॉल है. इस वॉटरफॉल की सबसे खास बात यह है कि यहां पर कोई सौंदर्यीकरण नहीं किया गया है. आपको जंगलों को पार करते हुए कच्ची सड़क से होते हुए नीचे की ओर उतरना होगा.

पर्यटन

यहां आपको जबरदस्त घने जंगलों के बीच खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा. यह घने जंगलों के बीच में स्थित शानदार वॉटरफॉल है. बता दें कि जो लोग जंगल ट्रैकिंग या फिर रिवर ट्रैकिंग करने के शौकीन हैं. वह भी यहां पर आ सकते हैं.

पर्यटन

दरअसल, यहां ये होरहाप जंगल काफी घना और बहुत खूबसूरत है. यहां कोई परिंदा पर मरते हुए आपके पास नजर नहीं आएगा. इक्का-दुक्का इंसान ही यहां पर नजर आएंगे. वह इसलिए क्योंकि, यहां पर रास्ते काफी पथरीले हैं. इसीलिए बुजुर्ग और उम्र दराज लोग यहां आने से बचते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पर्यटन

यहां पर खूबसूरत 2-3 धारा बहते हुए आपको नजर आएगी. जब जंगलों को पार करते हुए और टूटी फूटी सड़क पार करते हुए नीचे उतरेंगे. तब आप देखेंगे कि बेहद ही खूबसूरत वॉटरफॉल, जिसका पानी गर्मी के चलते थोड़ा कम है, लेकिन खूबसूरती बिल्कुल भी कम नहीं हुई है.

पर्यटन

पानी का स्तर कम है. इसलिए पानी में उतरकर नहाने का भी मजा ले सकते हैं. यहां घने जंगलों के बीच में नहाना आपको ऋषिकेश वाली फीलिंग दे सकता है. यहां घूमने आए संतोष बताते हैं कि लोग ऋषिकेश जंगल को एक्सप्लोर करने के लिए जाते हैं.

पर्यटन

अगर वाक्य में जो लोग जंगल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, एक बार ये जंगल आ जाएं. यहां पर आपको तरह-तरह के पेड़ जैसे साल, सागवान, जामुन, आम, कटहल, जंगली पौधे पक्षी और बगुले देखने को मिलेंगे. साथ ही गाय, भैंस, बकरी चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ प्राकृतिक चीज ही दिखाई देंगे. यहां एक परसेंट भी आपको आर्टिफिशियल चीज देखने को नहीं मिलेगी.

पर्यटन

आपको बस एक बात का ध्यान रखना है कि आपके यहां खाने के लिए न पीने के लिए कुछ नहीं मिलने वाला है. इसलिए साथ आते हैं तो खाने पीने का सामान लेकर यहां आना है. यहां आपको टाटीसिल्वे में आना होगा और कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज पास आ जाइए. यहां किसी से भी पूछ लीजिए कि वॉटरफॉल कहां है. वह आपको बता देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img