‘मेरी जिंदगी में दो खास लोग, एक भारतीय दूसरा पाकिस्तानी’… जेडी वेंस ने बताई वजह


होमदुनियाअमेरिका

मेरी जिंदगी में दो खास लोग,एक भारतीय दूसरा पाकिस्तानी, क्‍यों बोले जेडी वेंस

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान वार्ता के दौरान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पत्नी उषा वेंस और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर का जिक्र किया, ईरान परमाणु कार्यक्रम पर कूटनीतिक हल पर जोर दिया

Zoom

अमेर‍िका के उपराष्‍ट्रपत‍ि जेडी वेंस.

स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अचानक कुछ ऐसा कह द‍िया, ज‍िस पर भारत और पाक‍िस्‍तान दोनों जगह चर्चा हो रही है. उन्होंने बातचीत के बीच अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी जिंदगी के दो सबसे महत्वपूर्ण लोगों में एक भारतीय हैं और दूसरे पाकिस्तानी. वेंस की यह बात सुनकर वहां मौजूद पत्रकार भी मुस्कुरा उठे.

जेडी वेंस ने यह टिप्पणी स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में मीडिया से बातचीत के दौरान की. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, मैं अक्सर कहता हूं कि मेरी जिंदगी में दो सबसे महत्वपूर्ण लोग हैं. एक भारतीय हैं और दूसरे पाकिस्तानी. इसके बाद उन्होंने बताया कि भारतीय उनकी पत्नी उषा वेंस हैं, जबकि पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं.

समाधान न‍िकाल लेंगे

वेंस की इस टिप्पणी ने कुछ पल के लिए गंभीर कूटनीतिक माहौल को हल्का कर दिया. हालांकि इसके बाद उन्होंने तुरंत वार्ता के मुख्य मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि आज सभी पक्ष तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं. उनका कहना था कि पहली बार सभी संबंधित पक्ष एक साथ बैठकर बातचीत कर रहे हैं, जिससे एक-दूसरे की चिंताओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी. अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि फिलहाल बातचीत के हर पहलू को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि सभी देश समाधान निकालने की दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं. उनके मुताबिक, इस प्रक्रिया में अब तक सकारात्मक प्रगति हुई है और सभी पक्ष आगे की बातचीत को लेकर उत्साहित हैं.

अमेर‍िका चाहता क्‍या है

वेंस ने यह भी बताया कि अमेरिका चाहता है कि बातचीत में शामिल तकनीकी टीमों को पूरा राजनीतिक समर्थन मिले. उन्होंने कहा कि अगर बातचीत के दौरान किसी भी तरह की बाधा आती है तो टीम सीधे राजनीतिक नेतृत्व से संपर्क कर सकती है. इससे फैसले लेने की प्रक्रिया तेज होगी और बातचीत आगे बढ़ाने में आसानी होगी. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी जिक्र किया. वेंस ने कहा कि ट्रंप मध्य पूर्व में स्थायी शांति और संघर्ष खत्म करने के पक्षधर हैं. उनके अनुसार, राष्ट्रपति ने उन्हें नए कूटनीतिक रास्ते तलाशने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की जिम्मेदारी दी है.

परमाणु कार्यक्रम पर भी बात की

वेंस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई अहम मुद्दों पर प्रगति हुई है. हालांकि अभी भी कई ऐसे सवाल हैं जिनका समाधान निकलना बाकी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि बातचीत आगे भी इसी सकारात्मक माहौल में जारी रहेगी और सभी पक्ष किसी साझा सहमति तक पहुंचने की कोशिश करेंगे.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर भी वेंस ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अमेरिका का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न कर सके. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देता है और किसी भी विवाद का हल बातचीत के जरिए निकालना चाहता है.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img