Last Updated:
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि दूसरे देशों के साथ रिश्तों को सुधारने में भी उनकी एक खास भूमिका होती है. इसी सिलसिले में वे अक्सर विदेशी दौरों पर जाते हैं. कई बार इन दौरों पर उनकी पत्नी और बच्चे भी उनके साथ होते हैं.
जेडी वेंस और उषा वेंस .(Storytime with Second Lady)
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी दौरों में बच्चों को क्यों लेकर जाते हैं इसका खुलासा पॉडकास्ट में किया है. फादर्स डे के मौके पर अपनी पत्नी उषा वेंस के पॉडकास्ट में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों, परिवार और बच्चों के साथ बिताए जाने वाले समय के बारे में दिलचस्प बातें साझा कीं.
बच्चों को विदेशी दौरों पर क्यों ले जाते हैं वेंस
पॉडकास्ट में वेंस ने बताया कि उपराष्ट्रपति के रूप में उनकी कई अहम जिम्मेदारियां हैं. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी सीनेट में किसी मुद्दे पर वोट बराबर हो जाएं, तो उन्हें निर्णायक वोट देकर फैसला करना पड़ता है. इसके अलावा वे दूसरे देशों की यात्राएं भी करते हैं और कई बार अपने बच्चों को भी साथ ले जाते हैं, ताकि वे दुनिया और अलग-अलग देशों के नेताओं के बारे में जान सकें.
क्या है उषा वेंस का पॉडकास्ट
उषा वेंस के पॉडकास्ट स्टोरीटाइम विद द सेकेंड लेडी में हर एपिसोड में एक खास मेहमान बच्चों के लिए कहानी पढ़ता है. फादर्स डे स्पेशल एपिसोड में जेडी वेंस ने अपनी पसंदीदा कहानियों में से एक विन्नी- द-पूह पढ़कर सुनाई.
बातचीत के दौरान परिवार की भी खूब चर्चा हुई. वेंस ने हंसते हुए कहा कि उन्हें बच्चों को कहानियां पढ़कर सुनाना बहुत पसंद है. लेकिन जैसे-जैसे बच्चे बड़े हो रहे हैं, वे खुद पढ़ने लगे हैं. अब मम्मी-पापा से कम कहानियां सुनना चाहते हैं.
चौथे बच्चे को लेकर क्या बोले
इस पर उषा वेंस ने मजाक करते हुए कहा कि अगर चौथा बच्चा होगा तो पढ़कर सुनाने के लिए फिर एक नया कहानी सुनने वाला मिल जाएगा. जवाब में जेडी वेंस ने हंसते हुए कहा कि शायद इसी वजह से वे चौथा बच्चा चाहते थे. उन्हें बच्चों का छोटा और मासूम वाला दौर बहुत पसंद है.
कहानी सुनाने के बाद वेंस ने यह भी बताया कि विन्नी- द-पूह के खिलौने आज भी अमेरिका में दिखाए जाते हैं. उषा वेंस ने यह पॉडकास्ट बच्चों में पढ़ने की आदत बढ़ाने के लिए शुरू किया है. हाल ही में उन्होंने एक समर रीडिंग चैलेंज भी शुरू किया, जिसमें अमेरिका के सभी 50 राज्यों से हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया.
उषा वेंस का कहना है कि घर पर पढ़ने की आदत बच्चों की सीखने की क्षमता को मजबूत बनाती है. उनके लिए नए मौकों के दरवाजे खोलती है. यही वजह है कि वे इस पहल के जरिए ज्यादा से ज्यादा बच्चों को किताबों से जोड़ना चाहती हैं.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें




