राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने एक खूंखार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी आम जगहों पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने का काम कर रहा था।
आरोपी का नाम रूपेश उर्फ मोनू गेण्ड्रे, उम्र 30 वर्ष, निवासी नंदई कुआं चौक, सतनामी पारा, राजनांदगांव। उसके कब्जे से स्टील का बटनदार धारदार चाकू बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर उसे जिला जेल भेज दिया गया।
एसपी सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे विशेष अभियान के तहत 15 अप्रैल को सूचना मिली। थाना बसंतपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। इस मामले में अपराध क्रमांक 171/2026 दर्ज हुआ।
मोनू का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ पहले से 6 केस दर्ज हैं – मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और आबकारी एक्ट के। जैसे 2019 में 294, 323, 506 भादवि का केस, 2022 और 2024 में आबकारी केस।
इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर एमएन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान और अन्य पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका नजिले में अपराध पर लगाम लगाने का यह अभियान जारी रहेगा। और अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ।





