Last Updated:
टेक्नो का नया Tecno Pova 8 11 जून को भारत में लॉन्च होगा. फोन में 8,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 5G सपोर्ट, नया कैमरा डिजाइन और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
Tecno Pova 8 बन सकता है बैटरी किंग, लॉन्च से पहले सामने आए कई फीचर्स
टेक्नो भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो Pova 8 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह स्मार्टफोन 11 जून को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की कुछ अहम जानकारियां भी शेयर की हैं, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स की झलक मिल गई है.
टेक्नो Pova 8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की विशाल बैटरी होगी. हाल के दिनों में कई कंपनियां बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पेश कर रही हैं और टेक्नो भी इसी ट्रेंड को आगे बढ़ा रही है. कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम होगा, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
कैमरे में होंगे बदलाव
टीजर इमेज से पता चलता है कि टेक्नो Pova 8 का डिजाइन काफी आकर्षक होगा. फोन को ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में दिखाया गया है. इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं.
हालांकि कैमरा लेआउट काफी हद तक पिछले मॉडल टेक्नो Pova 7 जैसा नजर आता है, लेकिन इस बार कैमरा मॉड्यूल में मैट्रिक्स स्टाइल डॉटेड लाइटिंग एलिमेंट दिया गया है, जो फोन को अलग पहचान देता है.
लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के मुताबिक, टेक्नो Pova 8 में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. इससे बड़ी बैटरी को अपेक्षाकृत कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 3G, 4G और 5G नेटवर्क सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा Bluetooth, Wi-Fi, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं. हालांकि NFC की उपलब्धता अलग-अलग बाजारों के हिसाब से बदल सकती है.
रिपोर्ट्स के अनुसार टेक्नो Pova 8 को कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है. इनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प शामिल हो सकते हैं.
फोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए की जाएगी. लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी इसके प्रोसेसर, कैमरा और कीमत से जुड़ी बाकी जानकारियों का भी खुलासा करेगी. बड़ी बैटरी और आकर्षक डिजाइन के कारण टेक्नो Pova 8 बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




