राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 43 पौवा देशी शराब, मात्रा 7.740 बल्क लीटर, जिसकी कीमत लगभग 3,440 रुपए और बिक्री के लिए रखी 150 रुपए की रकम के साथ एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आज (31 मई 2026) प्राप्त सूचना के आधार पर लालबाग थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में टीम ने आदिवासी समाज भवन, रेवाडीह के पास छापेमारी कर आरोपी दीपचंद साहू को पकड़ा। पुलिस ने उसका कब्जा किए सामान और वाहन जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्यवाही की। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पिछले तीन दिनों में भी थाना लालबाग ने दो अन्य आरोपियों से 29 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से भी संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रमेश पटेल, म.प्रधान आर. कल्पना अम्बादे, आरक्षक कमल किशोर यादव, तामेश्वर वर्मा व अन्य स्टाफ की भूमिका उल्लेखनीय रही।




