पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट को पैसे देना बंद करें, मोबाइल से खुद करें पूरा काम, लगेंगे चंद मिनट


Powered by :

Last Updated:

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. Passport Seva App की मदद से घर बैठे अपॉइंटमेंट बुक करें, ऑनलाइन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और पासपोर्ट स्टेटस भी ट्रैक करें. जानिए पूरी प्रक्रिया.

ख़बरें फटाफट

पासपोर्ट बनवाने के लिए एजेंट को पैसे देना बंद करें, मोबाइल से खुद करें सब कामZoom

पासपोर्ट बनवाने में हजारों रुपये बचाएं, जानिए सरकारी ऐप का पूरा प्रोसेस

पासपोर्ट बनवाना अब पहले जैसा मुश्किल और महंगा नहीं रहा. पहले लोग एजेंटों (दलालों) के पास जाते थे और हजारों रुपये एक्स्ट्रा देते थे. एजेंट अपॉइंटमेंट बुक करवाने, फॉर्म भरने और डॉक्यूमेंट्स जमा करने का झंझट उठाते थे. लेकिन अब सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया है. Passport Seva ऐप (जिसे mPassport Seva के नाम से भी जाना जाता है) की मदद से आप घर बैठे पूरा काम खुद कर सकते हैं. कोई एजेंट नहीं, कोई एक्स्ट्रा पैसे नहीं, सिर्फ मोबाइल और इंटरनेट.

दलालों को क्यों देते थे पैसे?

अपॉइंटमेंट की तारीख मिलने में देरी

फॉर्म भरने में गलती का डर

PSK (Passport Seva Kendra) का पता न होना

समय की कमी

एजेंट इन समस्याओं का फायदा उठाकर 2000 से 10,000 रुपये तक वसूल लेते थे. लेकिन अब ये सब अनावश्यक हो चुका है.

Passport Seva ऐप से कैसे करें अपॉइंटमेंट?

  1. ऐप डाउनलोड करें
  2. Google Play Store या Apple App Store से ‘Passport Seva’ सर्च करके आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें.
  3. रजिस्ट्रेशन करें
  4. अपना मोबाइल नंबर, ईमेल और बेसिक डिटेल्स डालकर अकाउंट बनाएं.
  5. ऑनलाइन फॉर्म भरें
  6. नया पासपोर्ट या री-इश्यू के लिए फॉर्म भरें. आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड उपलब्ध है.
  7. फीस पेमेंट करें
  8. ऐप के अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) कर सकते हैं.
  9. अपॉइंटमेंट बुक करें
  10. अपने नजदीकी Passport Seva Kendra (PSK) या Post Office Passport Kendra चुनें. उपलब्ध तारीख और समय देखकर खुद स्लॉट बुक करें.
  11. ऐप में पासपोर्ट स्टेटस ट्रैक करने, नजदीकी केंद्र ढूंढने और जरूरी जानकारी लेने की भी सुविधा है.

फायदे:

  • पूरी प्रक्रिया घर बैठे
  • कोई दलाल नहीं, पैसे बचत
  • पारदर्शी और सुरक्षित
  • रीयल-टाइम अपडेट
  • Tatkaal अपॉइंटमेंट भी उपलब्ध

कुछ जरूरी टिप्स

  • सभी डॉक्यूमेंट्स (आधार, PAN, फोटो आदि) स्कैन करके तैयार रखें.
  • फॉर्म भरते समय सारी जानकारी सही और मैचिंग होनी चाहिए.
  • अपॉइंटमेंट की तारीख से पहले PSK जाएं तो सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट साथ ले जाएं.
  • आधिकारिक वेबसाइट passportindia.gov.in पर भी जा सकते हैं.

सरकार का मकसद है कि हर नागरिक को आसानी और बिना किसी बिचौलिए के पासपोर्ट मिले. लाखों लोग पहले ही इस ऐप का इस्तेमाल कर चुके हैं और बिना किसी परेशानी के पासपोर्ट बनवा चुके हैं.

दलालों को पैसे देने की बजाय आज ही Passport Seva ऐप डाउनलोड करें. घर बैठे अपना अपॉइंटमेंट बुक करें और कुछ हफ्तों में नया पासपोर्ट अपने हाथ में ले लें.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img