आशा भोसले की याद में भावुक हुए सितारे और सामने आई ‘पति पत्नी और वो 2’ की रिलीज डेट


पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर सबके दिलों पर राज करने वाली शुभांगी अत्रे टीवी का पॉपुलर चेहरा बन चुकी हैं। अपने सीरियल के साथ अभिनेत्री पर्सनल लाइफ में चल रही उथल-पुथल की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रहीं।

पति के साथ चल रहे विवाद के बाद उन्होंने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया, लेकिन बीते साल 2025 में तलाक के कुछ महीनों बाद ही पीयूष का निधन हो गया। अब शुभांगी ने अपने पूर्व पति को याद किया है और उन्हें ही अपना सच्चा प्यार बताया।

शुभांगी अत्रे ने सोशल मीडिया पर पूर्व पति पीयूष के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है जिसमें दोनों का काफी यंग दिख रहे हैं। पुरानी फोटो के साथ शुभांगी ने पुरानी और अच्छी यादों को भी शेयर किया है। उन्होंने पूर्व पति को ही अपना सच्चा प्यार बताया है। अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर लिखा, “पीयूष, तुम्हारी बहुत याद आती है, भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्ते पर ले गई, लेकिन हमारे रिश्ते कभी मिट नहीं पाए, बल्कि ये हर दिन मेरे दिल में गहराई से बसे रहते हैं। कुछ रिश्ते कभी खत्म नहीं होते, बस उनका रूप बदल जाता है और हमारा रिश्ता भी उनमें से एक है।

शुभांगी ने पीयूष को अपना सच्चा प्यार और बुरे समय की सबसे बड़ी ताकत भी बताया। अभिनेत्री ने अपनी बेटी आशी का जिक्र किया, जो अपने पिता को बहुत मिस करती है। उन्होंने लिखा, “तुम मेरे सच्चे प्यार थे, हो और हमेशा रहोगे। तुम्हारी यादें मेरी ताकत हैं, तुम्हारी मौजूदगी आज भी मुझे इस तरह घेरे रहती है जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। प्लीज मुझ पर और आशी पर अपनी कृपा बनाए रखना। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, तुम हमेशा मेरे दिल का हिस्सा रहोगे।”



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img