तपती गर्मी और जालोर में ‘शिमला’ वाली फीलिंग? इन वाटर पार्कों में उमड़ी भीड़, इस वीकेंड आप भी करें एन्जॉय


Last Updated:

Water Parks in Jalore City: जालोर की चिलचिलाती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच स्थानीय वाटर पार्क लोगों के लिए राहत का मुख्य केंद्र बन गए हैं. विशेष रूप से वीकेंड पर यहाँ भारी भीड़ उमड़ रही है, जहाँ परिवार और युवा वर्ग मस्ती करने और गर्मी से बचने के लिए पहुँच रहे हैं. विभिन्न प्रकार की वाटर स्लाइड्स, वेव पूल्स और रेन डांस जैसे आकर्षणों के कारण ये स्थान पिकनिक के लिए पहली पसंद बन चुके हैं. भीषण लू और धूप के बावजूद, वाटर पार्कों की यह ठंडक न केवल मनोरंजन का साधन बनी है, बल्कि जालोर के स्थानीय पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्र को एक नई ऊर्जा भी प्रदान कर रही है.

जालौर जिले में गर्मियों के बढ़ते तापमान के बीच लोग अब राहत के लिए वाटर पार्क्स का रुख कर रहे हैं. शहर और आसपास के इलाकों में बने ये वॉटर पार्क न केवल मनोरंजन का केंद्र बन चुके हैं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का बेहतरीन विकल्प भी साबित हो रहे हैं. खासकर वीकेंड और छुट्टियों में इन पार्क्स में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जहां बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पानी की मस्ती का आनंद लेते नजर आते हैं.

स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस—जालौर में एंटरटेनमेंट फुल ऑन...

जालौर रोड पर स्थित वतन रिसॉर्ट एंड वॉटरपार्क अपनी आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम राइड्स के लिए खास पहचान रखता है. यहां वेव पूल, रेन डांस, स्लाइड्स और बच्चों के लिए अलग ज़ोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. साफ-सफाई और सुरक्षा के लिहाज से भी यह पार्क काफी बेहतर माना जाता है, जिस वजह से यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच भी लोकप्रिय होता जा रहा है.

स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस—जालौर में एंटरटेनमेंट फुल ऑन...

वहीं ओथवाला क्षेत्र में स्थित नीलधारा वाटर पार्क फैमिली और ग्रुप आउटिंग के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है. यहां का शांत माहौल और पर्याप्त स्पेस लोगों को आरामदायक अनुभव देता है. खासकर बच्चों के लिए सुरक्षित स्लाइड्स और स्विमिंग एरिया बनाए गए हैं, जिससे माता-पिता भी बिना चिंता के अपने बच्चों को खेलने दे सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस—जालौर में एंटरटेनमेंट फुल ऑन...

कतरोसन में स्थित सवेरा रिसॉर्ट वाटर पार्क अपनी साफ-सफाई और स्वच्छ पानी के लिए जाना जाता है. यहां आने वाले लोग खासतौर पर स्विमिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं. ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच स्थित होने के कारण यह जगह शांत वातावरण के साथ एक बेहतरीन रिफ्रेशमेंट स्पॉट बन गई है, जहां लोग दिनभर की थकान मिटाने आते हैं.

स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस—जालौर में एंटरटेनमेंट फुल ऑन...

इसके अलावा आहोर का राधा रानी वाटर पार्क और मूदतरसिली का रंगीला वाटरपूल भी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं. यहां की अच्छी सर्विस, किफायती टिकट और बेसिक सुविधाएं इन्हें आम लोगों के लिए आकर्षक बनाती हैं. कुल मिलाकर, जालौर के ये वाटर पार्क गर्मियों में राहत के साथ-साथ मनोरंजन का बेहतरीन अब लोगों की पसंद बन गए हैं.

स्लाइड्स, वेव पूल और रेन डांस—जालौर में एंटरटेनमेंट फुल ऑन...

जालौर के मूदतरसिली क्षेत्र में स्थित रंगीला वाटरपूल भी अब लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यह वाटर पार्क खासतौर पर अपनी अच्छी सर्विस और किफायती टिकट के लिए जाना जाता है, जहां आम लोग भी आसानी से पहुंचकर पानी की मस्ती का आनंद ले सकते हैं. यहां बेसिक वाटर स्लाइड्स, स्विमिंग पूल और बच्चों के लिए अलग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यह परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एक अच्छा विकल्प बन गया है. गर्मियों में यहां दिनभर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है, जो इसे क्षेत्र का उभरता हुआ फन स्पॉट बना रही है.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img