₹14000 सस्ता हो गया Samsung का तगड़ा वाला फोन, अलग से और भी है डिस्काउंट, ऑफर देख मच गई लूट


अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy A35 5G पर मिल रहा यह ऑफर आपके लिए शानदार साबित हो सकता है. लॉन्च के समय ₹32,999 की कीमत के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है.

फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy A35 5G की कीमत घटकर ₹18,999 हो गई है. यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले ग्राहकों को सीधे ₹14,000 से ज्यादा की बचत हो रही है.

इसके अलावा फ्लिपकार्ट Axis Bank और फ्लिपकार्ट SBI Credit Card से पेमेंट करने पर ₹950 तक का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. वहीं, नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹668 प्रति माह से होती है.

अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो फ्लिपकार्ट के एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹13,250 तक की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी.

Samsung Galaxy A35 5G के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी A35 5G में 6.7 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.

यह डिवाइस Android 15 पर चलता है और कंपनी इसके लिए 6 Android OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है. पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा भी है दमदार
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो सेंसर मिलता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

खरीदना चाहिए या नहीं?
₹18,999 की कीमत पर Samsung Galaxy A35 5G एक काफी अच्छा डील माना जा सकता है. शानदार AMOLED डिस्प्ले, लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बड़ी बैटरी और भरोसेमंद Samsung ब्रांड इसे इस बजट में मजबूत विकल्प बनाते हैं.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img