Last Updated:
Rishikesh Budget Stay Near Ganga: चारधाम यात्रा और वीकेंड सीजन के चलते ऋषिकेश में होटलों का किराया आसमान छू रहा है. ऐसे में बाहर से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बजट में ठहरना एक बड़ी चुनौती बन गया है. लेकिन ऋषिकेश में कुछ ऐसी जगहें भी मौजूद हैं, जहां मात्र 500 रुपये से लेकर 1200 रुपये के बजट में साफ-सुथरे और आरामदायक कमरे मिल जाते हैं. आइए जानते हैं ऋषिकेश के ऐसे ही कुछ चुनिंदा और सस्ते स्टे ऑप्शंस के बारे में, जो आपको कम खर्च में आरामदायक ठहराव का अनुभव देंगे.
ऋषिकेश में बढ़ते होटल किरायों के बीच शिवाजी नगर स्थित शिव गंगा भवन लोगों के लिए किफायती विकल्प बनकर सामने आया है. यहां मात्र 500 रुपये में साफ-सुथरा कमरा मिल जाता है. यात्रियों की जरूरत के हिसाब से सिंगल बेड, डबल बेड और एक्स्ट्रा बेड की सुविधा भी उपलब्ध है. कम बजट में रहने की तलाश कर रहे पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह जगह काफी सुविधाजनक है.

चारधाम यात्रा और वीकेंड सीजन में जहां ऋषिकेश के कई होटलों के रेट बढ़ जाते हैं, वहीं शिव गंगा भवन अब भी बजट फ्रेंडली सुविधा दे रहा है. होटल में बेसिक जरूरतों का ध्यान रखा गया है और कम कीमत में आरामदायक ठहरने की सुविधा मिल रही है. खास बात यह है कि यहां जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा बेड भी आसानी से उपलब्ध कराया जाता है, जिससे परिवार और ग्रुप में आने वाले लोगों को राहत मिलती है.

ऋषिकेश के प्रसिद्ध जानकी पुल और राम झूला के बीच स्थित शुभम गेस्ट हाउस यात्रियों के लिए बजट में शानदार ठहरने का विकल्प बनकर उभर रहा है. गंगा नदी से इसकी दूरी मात्र 100 मीटर है, जिससे यहां रुकने वाले लोग आसानी से घाट और आरती का आनंद ले सकते हैं. यहां करीब 800 रुपये में कमरा उपलब्ध हो जाता है, जो कम बजट में ऋषिकेश घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए काफी सुविधाजनक है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप ऋषिकेश में कम खर्च में गंगा किनारे रहने की जगह तलाश रहे हैं, तो शुभम गेस्ट हाउस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. राम झूला और जानकी पुल के बीच मौजूद यह गेस्ट हाउस प्रमुख पर्यटन स्थलों के बेहद करीब है. यहां साफ-सुथरे कमरे और बेसिक सुविधाएं किफायती दाम में मिल जाती हैं. खास बात यह है कि गंगा घाट तक पहुंचने में सिर्फ कुछ मिनट का समय लगता है.

ऋषिकेश के तपोवन में टैक्सी पार्किंग के पास स्थित दिव्या होटल बजट में ठहरने के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है. यहां करीब 1200 रुपये में कमरा आसानी से मिल जाता है. होटल की लोकेशन ऐसी है जहां से राम झूला, लक्ष्मण झूला और गंगा घाट जैसी जगहों तक पहुंचना काफी आसान हो जाता है. कम बजट में आरामदायक स्टे की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए यह होटल सुविधाजनक साबित हो सकता है.

तपोवन क्षेत्र में लगातार बढ़ती पर्यटकों की संख्या के बीच दिव्या होटल लोगों को किफायती दाम में रहने की सुविधा दे रहा है. टैक्सी पार्किंग के पास होने की वजह से यहां आने-जाने में भी आसानी रहती है. होटल में बेसिक सुविधाओं के साथ साफ-सुथरे कमरे उपलब्ध हैं, जहां करीब 1200 रुपये में आरामदायक ठहराव मिल सकता है. अब बजट ट्रैवलर्स और वीकेंड घूमने आने वाले लोगों के लिए यह जगह अच्छा विकल्प बन रही है.

ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में प्रसिद्ध रानी मंदिर के पास स्थित गोल्डन ग्रोन गेस्ट हाउस बजट ट्रैवलर्स के लिए अच्छा विकल्प बनकर सामने आ रहा है. यहां करीब 1000 रुपये में साफ-सुथरे और आरामदायक कमरे मिल जाते हैं. गेस्ट हाउस की लोकेशन ऐसी है जहां से गंगा घाट, कैफे और प्रमुख पर्यटन स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. कम बजट में बेहतर सुविधा तलाश रहे पर्यटकों को यह जगह पसंद आ रही है.

पर्यटन सीजन में जहां ऋषिकेश के कई होटलों के रेट तेजी से बढ़ जाते हैं, वहीं गोल्डन ग्रोन गेस्ट हाउस अब भी किफायती दाम में सुविधा दे रहा है. रानी मंदिर के नजदीक होने की वजह से यहां हर समय पर्यटकों की आवाजाही बनी रहती है. यहां मिलने वाले साफ कमरे और शांत माहौल लोगों को आरामदायक अनुभव देते हैं. करीब 1000 रुपये में रहने की सुविधा इसे बजट फ्रेंडली स्टे की सूची में शामिल करती है.





