Marco Rubio India Visit LIVE | Marco Rubio Oil Deal | भारत को ‘महान साझेदार’ बताने वाले मार्को रुबियो पहुंचे कोलकाता


होमताजा खबरदेश

भारत को ‘महान साझेदार’ बताने वाले रुबियो पहुंचे कोलकाता, एजेंडे पर तेल-डिफेंस

Last Updated:

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो 4 दिवसीय भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंच गए. उनका यह विजिट ऐसे समय हो रहा है, जब ईरान जंग के चलते पूरी दुनिया विभिन्‍न तरह की दिक्‍कतों से जूझ रह…और पढ़ें

Zoom

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत यात्रा पर शनिवार 23 मई 2026 को कोलकाता पहुंचे. (फोटो: Reuters)

Marco Rubio India Visit LIVE: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) शनिवार 23 मई 2026 को अपने चार दिवसीय भारत दौरे की शुरुआत करते हुए कोलकाता पहुंचे. यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और क्वाड देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है.

करीब 14 वर्षों बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री का कोलकाता दौरा हो रहा है. इससे पहले वर्ष 2012 में तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री Hillary Clinton ने शहर का दौरा किया था. ऐसे समय में रुबियो का आगमन राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में आई है. भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर रुबियो के आगमन की जानकारी देते हुए कहा कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात होगी, जिसमें व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा सहयोग और क्वाड समेत कई रणनीतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी. रुबियो का भारत दौरा 23 से 26 मई तक प्रस्तावित है. इस दौरान वह कोलकाता के अलावा नई दिल्ली, आगरा और जयपुर भी जाएंगे. माना जा रहा है कि यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा.

इन बातों पर रहेगा फोकस

दौरे से पहले मियामी में पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा था कि अमेरिका भारत को जितनी अधिक एनर्जी (तेल, गैस) बेच सकेगा, उतना बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर ऊर्जा उत्पादन और निर्यात कर रहा है. भारत की ऊर्जा जरूरतों और वैश्विक तेल आपूर्ति पर होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति के प्रभाव से जुड़े सवाल पर उन्होंने भारत को महान साझेदार बताया. इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव 26 मई को प्रस्तावित क्वाड देशों की बैठक मानी जा रही है. बैठक में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिस्सा लेंगे. इसमें भारतीय विदेश मंत्री S. Jaishankar मेजबानी करेंगे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री Penny Wong और जापान के विदेश मंत्री Motegi Toshimitsu भी शामिल होंगे.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img