Last Updated:
RedMagic Gaming Tablet 5 Pro 30 जून को चीन में लॉन्च होगा. टैबलेट में 185Hz OLED डिस्प्ले, RGB Liquid Cooling, 1600 निट्स ब्राइटनेस और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है. जानिए पूरी डिटेल.
गेमिंग टैबलेट खरीदने का प्लान है? RedMagic 5 Pro जल्द होने वाला है लॉन्च
गेमिंग डिवाइस बनाने वाली कंपनी RedMagic ने अपने नए Gaming Tablet 5 Pro की लॉन्च डेट का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. ये टैबलेट 30 जून को चीन में लॉन्च होगा. कंपनी ने Weibo पर टीजर जारी करने के साथ-साथ अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर और JD.com पर इसकी प्री-रिजर्वेशन भी शुरू कर दी है. लॉन्च से पहले ही टैबलेट का डिजाइन और कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं.
RedMagic गेमिंग टैबलेट 5 Pro का लॉन्च इवेंट 30 जून को चीन में दोपहर 3 बजे (भारतीय समयानुसार 12:30 बजे) आयोजित किया जाएगा. कंपनी इसे ब्लैक और सिल्वर दो कलर ऑप्शन में पेश करेगी. टैबलेट के बैक पैनल पर RGB LED लाइट्स दी गई हैं, जो इसे गेमिंग लुक देती हैं. इसके अलावा साइड में एक लाल रंग का बटन भी दिया गया है, जो RedMagic डिवाइस की पहचान माना जाता है.
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 9.06 इंच का OLED पैनल मिलेगा, जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा. कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्यूमिनेसेंट मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जिससे 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Synaptics S3930 टच कंट्रोलर चिप दी गई है, जो 2000Hz इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स और 300Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट ऑफर करेगी.
कूल-कूल रहेगा फोन
लंबे समय तक गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें RGB Liquid Cooling टेक्नोलॉजी दी जाएगी. टैबलेट के पीछे ट्रांसपेरेंट वॉटर-कूलिंग डिजाइन देखने को मिलेगा, जो इसे दूसरे टैबलेट्स से अलग बनाता है.
हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है. ये टैबलेट पिछले साल लॉन्च हुए Gaming Tablet 3 Pro का अपग्रेडेड मॉडल होगा. चीन के बाहर इसे किसी दूसरे नाम से लॉन्च किया जा सकता है, जैसा कि पिछले मॉडल को RedMagic Astra ब्रांडिंग के साथ पेश किया गया था.
मिलेगा दमदार बैटरी
पिछले Gaming Tablet 3 Pro में 9.06 इंच का 2.4K OLED डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 24GB तक RAM, 1TB तक स्टोरेज और 8200mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया था. ऐसे में नए मॉडल से भी हाई-एंड गेमिंग परफॉर्मेंस और दमदार हार्डवेयर की उम्मीद की जा रही है.
जो यूजर्स गेमिंग के लिए एक प्रीमियम एंड्रॉयड टैबलेट का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए RedMagic Gaming Tablet 5 Pro एक शानदार विकल्प ऑप्शन हो सकता है. लॉन्च के बाद इसकी कीमत और बाकी फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आएगी.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




