₹10-15 हजार के बजट में आज आ रही है Redmi A7 सीरीज़, खुश कर देंगे ऐसे हैं फीचर्स, बैटरी सबसे कमाल


रेडमी जल्द ही भारत में अपनी नई रेडमी A7 Series लॉन्च करने जा रहा है. कंपनी ने आधिकारिक वेबसाइट, अमेज़न और सोशल मीडिया पर इस नई सीरीज को टीज किया है. रेडमी A7 सीरीज़ 21 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए जा सकते हैं, जिनमें 4G और 5G दोनों वेरिएंट शामिल हो सकते हैं.

कंपनी इस सीरीज को ‘No Tension Smartphone’ टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है. इसका मतलब है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए आसान, भरोसेमंद और लंबे समय तक चलने वाला हो सकता है.

डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने टीजर में प्रीमियम लुक और स्लिम प्रोफाइल की झलक दिखाई है. एंट्री-लेवल सेगमेंट में यह डिजाइन यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है.

रेडमी A7 सीरीज़ में 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद होगा. बजट फोन में इतनी बड़ी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलना खास माना जा रहा है.

बैटरी भी होने वाली है खास
फोन की दूसरी बड़ी खासियत इसकी 6300mAh की बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम होगी.

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा. हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन बहुत हाई-एंड नहीं हैं, लेकिन सामान्य फोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए यह काफी हो सकता है.

फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करेगा.

सबसे खास बात यह है कि रेडमी इस फोन के साथ 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत बड़ी बात मानी जाती है.

इसके अलावा Hyper Island, Circle to Search और AI एडिटिंग टूल्स जैसे फीचर्स भी मिलेंगे, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे.

अगर आप कम बजट में एक नया और भरोसेमंद स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो रेडमी A7 सीरीज़ आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img