रियलमी के नए फोन ने मचाया तहलका, दो दिन तक चलेगी इसकी 7000mAh बैटरी, सिर्फ आज के लिए बड़ा ऑफर


रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन रियलमी नार्ज़ो 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है. ये फोन आज पहली बार सेल में उपलब्ध होगा. कंपनी ने इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं. रियलमी नार्ज़ो 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है. यह कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके अलावा 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 14,499 रुपये में और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 16,499 रुपये में उपलब्ध है.

यह फोन आज दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक पहली सेल में खरीदा जा सकता है. ग्राहक इसे अमेज़न और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. पहली सेल के दौरान कंपनी 1,500 रुपये तक के डिस्काउंट कूपन भी दे रही है, जिससे यह डील और बेहतर हो जाती है.

4जीबी,64जीबी पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट, 4जीबी,128जीबी वेरिएंट पर 1000 रुपये का डिस्काउंट, और 6जीबी,128जीबी पर 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा. फ्लिपकार्ट की सेल पेज पर लिखा है ‘Special launch offer’, यानी कि ये ऑफर सिर्फ आज 21 अप्रैल के लिए है.

कैसे हैं फोन के स्पेसिफिकेशंस
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है. हालांकि इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जो थोड़ी धीमी मानी जा सकती है, लेकिन बड़ी बैटरी के कारण यह उपयोगी साबित होती है.

रियलमी नार्ज़ो 100 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरिएंस ज्यादा स्मूद होता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है, जिससे धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है. यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है. साथ ही इसमें वेपर चेंबर कूलिंग भी दी गई है.

सस्ते फोन में बढ़ियां फीचर्स
कैमरे के बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. फोन में IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 7.0 भी दिया गया है. अगर आपका बजट 15,000 रुपये के आसपास है, तो रियलमी नार्ज़ो 100 Lite 5G एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img