Last Updated:
Real Musafir Cafe Jharipani Castle Mussoorie: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ‘मुसाफिर कैफे’ नामक वेबसीरीज रिलीज हुई है. इसमें नजर आया ‘मुसाफिर कैफे’ कोई नकली सेट नहीं, बल्कि मसूरी की हसीन वादियों में बसा असली होमस्टे है! इसका नाम ‘झरीपानी कैसल’ है. ब्रिटिश दौर के इस हेरिटेज रिजॉर्ट में स्टे करने का ऑप्शन भी उपलब्ध है. जानिए इसकी सही लोकेशन, एक रात का किराया और 6 सबसे शानदार हाईलाइट्स.
Real Musafir Cafe: इन दिनों ‘मुसाफिर कैफे’ नामक वेबसीरीज काफी चर्चा में है. अगर इसे देखकर आपके मन में भी यह ख्याल आया था कि काश ऐसी किसी खूबसूरत जगह पर जाने और रुकने का मौका मिलता तो आपके लिए खुशखबरी है! स्क्रीन पर नजर आने वाला ‘मुसाफिर कैफे’ कोई आर्टिफिशियल स्टूडियो सेट नहीं, बल्कि मसूरी की हसीन वादियों में स्थित असली ‘झरीपानी कैसल’ है. ब्रिटिश काल का यह ऐतिहासिक और हेरिटेज रिजॉर्ट देवदार के घने जंगलों और पहाड़ों के शांत वातावरण के बीच बसा हुआ है. यह 1932 में बनाया गया था.
Jharipani Castle Mussoorie: अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेकर पहाड़ों में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो ‘झरीपानी कैसल’ परफेक्ट डेस्टिनेशन है. खास बात है कि यहां जाकर न केवल ‘मुसाफिर कैफे’ वाले माहौल में चाय-कॉफी का लुत्फ उठा सकते हैं, बल्कि रात में स्टे भी कर सकते हैं. ब्रिटिश आर्किटेक्चर, पुराने स्टाइल का फर्नीचर और चारों तरफ फैली हरियाली इसे बेहद खास बनाती है. जानिए मसूरी के ‘झरीपानी कैसल’ की खासियतें और यहां रुकने का एक रात का खर्च कितना आता है.
Musafir Cafe Shoot Location: परदे पर दिखने वाला ‘मुसाफिर कैफे’ असल में उत्तराखंड के मसूरी का ऐतिहासिक Jharipani Castle है. यह 150 साल से भी ज्यादा पुराना रॉयल हेरिटेज रिजॉर्ट है. शूटिंग के लिए किसी नकली सेट के बजाय इसी असली और खूबसूरत प्रॉपर्टी का इस्तेमाल किया गया था. आज भी पर्यटक आसानी से यहां जाकर ठहर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Most Beautiful Cafe: झरीपानी कैसल मसूरी के मुख्य मॉल रोड की भीड़भाड़ से लगभग 6-7 किलोमीटर पहले ‘झरीपानी’ नाम की बेहद शांत और हरी-भरी पहाड़ी पर स्थित है. यहां से दून वैली (देहरादून घाटी) और ऊंचे पहाड़ों का बेहद शानदार नजारा दिखता है. शाम के वक्त यहां से दिखने वाला सनसेट आपका दिल जीत लेगा.
Jharipani Castle Majestic Heritage Stay: झरीपानी कैसल का इंटीरियर और एक्सटीरियर आज भी ब्रिटिश जमाने की याद दिलाता है. लकड़ी की बनी ऊंची छतें, विंटेज फायरप्लेस, पुरानी पेंटिंग्स और नक्काशीदार एंटीक फर्नीचर इस जगह को बेहद रॉयल और कोजी लुक देते हैं. यही वजह है कि यह कैमरा-फ्रेंडली होने के साथ-साथ परफेक्ट शूटिंग लोकेशन भी है.
Jharipani Castle Food Menu: रिजॉर्ट के अंदर ही इन-हाउस रेस्टोरेंट और कैफे एरिया है, जहां बैठकर ताजा बनी पहाड़ी चाय, कॉफी और कॉन्टिनेंटल डिशेज का मजा ले सकते हैं. यहां का खाना एकदम होम-स्टाइल और फ्रेश होता है. खुले गार्डन में बैठकर चाय पीना आपको बिल्कुल ‘मुसाफिर कैफे’ की याद दिलाता है.
Kipling Trail Trek: मसूरी में स्थित झरीपानी कैसल केवल एक कमरा नहीं, बल्कि बहुत बड़ा एस्टेट है. यहां बड़े-बड़े ओपन लॉन और आसपास छोटे-छोटे नेचर ट्रेल्स (पैदल चलने के रास्ते) हैं. अगर आप वॉक करने, पक्षियों को निहारने या शांति से बैठकर कोई किताब पढ़ने के शौकीन हैं तो यह बेहद खूबसूरत जगह आपके लिए जन्नत जैसी है.
Jharipani Castle Room Price: मसूरी के ‘झरीपानी कैसल’ में रुकने का खर्च सीजन और रूम की कैटेगरी के हिसाब से तय होता है. सामान्य दिनों में यहां एक रात के स्टे का शुरुआती किराया लगभग 3,500 से 6,500 रुपये (टैक्स अलग से) के आसपास रहता है. इसमें हेरिटेज वाइब वाले वेल-मेंटेंड रूम्स और बेसिक एमेनिटीज के साथ खूबसूरत माउंटेन व्यू मिलता है.




