Last Updated:
Puskar tourist news : राजस्थान का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पुष्कर इन दिनों विदेशी पर्यटकों की भारी कमी से जूझ रहा है. कभी विदेशी मेहमानों से गुलजार रहने वाले होटल और रिसॉर्ट अब खाली नजर आ रहे हैं. होटल कारोबारियों का कहना है कि भीषण गर्मी, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनावों के कारण पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और आर्थिक संकट गहराता जा रहा है.
अजमेर : राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल पुष्कर में इन दिनों पर्यटन कारोबार काफी प्रभावित हुआ है. कभी विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहने वाला पुष्कर आज सूने होटलों और खाली रिसॉर्ट्स की तस्वीर पेश कर रहा है. होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि हालात ऐसे हो चुके हैं कि कई होटलों का रोजमर्रा का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है. होटल व्यवसाय से जुड़े राजेंद्र महावर ने बताया कि पहले गर्मी के मौसम में भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां पहुंचते थे, क्योंकि अधिकांश होटलों में स्विमिंग पूल और शांत वातावरण उन्हें आकर्षित करता था. लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है.
होटल व्यवसाय से जुड़े राजेंद्र महावर ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की कमी के पीछे कई बड़े कारण हैं. सबसे पहला कारण मौजूदा भीषण गर्मी को माना जा रहा है, जिससे गर्मियों में यात्राएं कम हुई हैं. गर्मी के कारण पर्यटक ठंडे इलाकों की ओर रुख कर रहे है. वहीं दूसरा बड़ा कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध और तनाव हैं. यूक्रेन-रूस युद्ध, इजराइल-ईरान विवाद और अमेरिका से जुड़े वैश्विक तनावों का असर यूरोप और अन्य देशों के पर्यटन बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. इन हालातों के कारण विदेशों से आने वाले पर्यटकों की संख्या तेजी से घटी है.
होटल उद्योग पर गहराया आर्थिक संकट
महावर ने आगे बताया कि पहले पुष्कर में लगभग 60 प्रतिशत कारोबार विदेशी पर्यटकों पर निर्भर रहता था, लेकिन अब यह संख्या घटकर मुश्किल से 5 से 7 प्रतिशत तक पहुंच गई है. ऐसे में छोटे और मध्यम होटल संचालकों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. कई होटल लगभग खाली पड़े हैं और कारोबार ठप होने की स्थिति में पहुंच गया है. उन्होंने आगे कहा कि उनके पास कई लोगों के फोन आते है और बताते है कि इस बार का सीजन उम्मीद के विपरीत बेहद खराब साबित हुआ है.
About the Author
A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at News18 India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें





