डोंगरगढ़: थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने मोहल्ले में शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 19 वर्षीय आलोक अंबाडे पर अपनी ही मां और पड़ोसियों से झगड़ा कर माहौल खराब करने का आरोप है।
घटना 19 अप्रैल शाम 4:30 बजे दंतेश्वरी पारा, वार्ड नंबर 2 में हुई। नल में पानी भरने के विवाद में आलोक ने अपनी मां और मोहल्ले वालों से धक्कामुक्की और मारपीट की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस पहुंची, लेकिन आलोक ने फिर झगड़ा किया। समझाने पर भी नहीं माने, तो धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, एएसपी कीर्तन राठौर और एसडीओपी केशरी नंदन नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी संतोष जायसवाल लगातार गश्त बढ़ा रहे हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर, शहर में शांति बरकरार।





