घुमका में कांग्रेस के पक्ष में बन रहा सकारात्मक माहौल, जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत – (विष्णु लोधी)

डोंगरगढ़- विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका चुनाव को लेकर कांग्रेस संगठन लगातार सक्रियता के साथ जनसंपर्क अभियान चला रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 9 में वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी फुलमती वर्मा एवं वार्ड पार्षद प्रत्याशी उषा वर्मा के साथ वार्ड में व्यापक जनसंपर्क एवं चुनावी दौरा किया गया। इस दौरान घर-घर पहुंचकर आम नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु लोधी ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित, विकास और सामाजिक समरसता की राजनीति करती आई है। घुमका की जनता आज विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की सोच के साथ मजबूती से खड़ी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह, विश्वास एवं समर्थन यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि नगर में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव केवल प्रतिनिधियों के चयन का नहीं, बल्कि नगर के सम्मान, विकास और आम जनता की आवाज को मजबूत करने का चुनाव है। कांग्रेस प्रत्याशी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नगर के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह नागरिकों ने आत्मीय स्वागत कर कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया।

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img